नवादा जिला कल्याण कार्यालय में व्याप्त धांधली की जांच करेंगे डिप्टी डायरेक्टर : कमिश्नर

गया : गया शहर स्थित प्रमंडलीय कार्यालय में लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत प्रथम अपीलीय प्राधिकार सुनवाई के दौरान अधिकारियों के कामकाज से मगध आयुक्त जितेंद्र श्रीवास्तव नाराज दिखे. आयुक्त ने जिला कल्याण पदाधिकारी (नवादा) बलवंत बहादुर पांडेय से कहा कि अपने कार्यालय में कामकाज की प्रक्रिया में सुधार लायें. ऐसी क्या बात […]
गया : गया शहर स्थित प्रमंडलीय कार्यालय में लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत प्रथम अपीलीय प्राधिकार सुनवाई के दौरान अधिकारियों के कामकाज से मगध आयुक्त जितेंद्र श्रीवास्तव नाराज दिखे. आयुक्त ने जिला कल्याण पदाधिकारी (नवादा) बलवंत बहादुर पांडेय से कहा कि अपने कार्यालय में कामकाज की प्रक्रिया में सुधार लायें. ऐसी क्या बात है कि उनके कार्यालय से संबंधित लगातार शिकायतें मिल रही हैं. कुछ न कुछ गड़बड़ तो जरूर है.
हालांकि, इस दौरान कल्याण पदाधिकारी ने आयुक्त के समक्ष अपनी सफाई पेश की. लेकिन, उनसे नाराज आयुक्त ने मगध प्रमंडल के उप निदेशक (कल्याण) को आदेश दिया कि जिला कल्याण कार्यालय नवादा की गहन जांच करें और जल्द ही रिपोर्ट साैंपे. साथ ही, आयुक्त ने जिला कल्याण कार्यालय नवादा में हो रही अनियमितता की जांच को लेकर संबंधित विभागीय सचिव को विभागीय स्तर पर भी जांच कराने की अनुशंसा रिपोर्ट मुख्यालय भेजने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










