चोरी कर भागते युवक को दबोचा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jun 2017 5:14 AM (IST)
विज्ञापन

टाटानगर के यात्री को गया में बनाया शिकार बेगूसराय का रहनेवाला है गिरफ्तार युवक, भेजा गया जेल जालियांवाला बाग एक्सप्रेस से वैष्णोदेवी जा रह थे मंगल मुखी गया : गया जंकशन स्थित प्लेटफॉर्म नंबर एक पर सामान चोरी कर भाग रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में पीड़ित टाटानगर (जमशेदपुर) […]
विज्ञापन
टाटानगर के यात्री को गया में बनाया शिकार
बेगूसराय का रहनेवाला है गिरफ्तार युवक, भेजा गया जेल
जालियांवाला बाग एक्सप्रेस से वैष्णोदेवी जा रह थे मंगल मुखी
गया : गया जंकशन स्थित प्लेटफॉर्म नंबर एक पर सामान चोरी कर भाग रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में पीड़ित टाटानगर (जमशेदपुर) निवासी मंगल मुखी ने बताया कि वह जालियांवाला बाग एक्सप्रेस ट्रेन से वैष्णोदेवी जा रहे थे. इस बीच चोर गिरोह के सदस्यों ने उनकी ट्रॉली गायब कर दी. गया जंकशन पर ट्रेन के रुकने के बाद पीड़ित ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी. सूचना मिलते ही रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने अपनी टीम के साथ चोर को पकड़ने के लिए छापेमारी अभियान चलाया.
इस दौरान ट्रॉली लेकर डेल्हा गुमटी की ओर भाग रहे चोर को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया. वह बेगूसराय जिले के विनोदपुर गांव का टुनटुन चौधरी बताया जाता है. आरोपी के पास से पुलिस ने मोबाइल, सोने की चेन, लेडी पर्स व रुपये बरामद किया है. पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










