जीडी गोयनका स्कूल का समर एक्सप्रेसो 12 से
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jun 2017 9:14 AM (IST)
विज्ञापन

दिल्ली से एक्सपर्ट को बुला रहा जीडी गाेयनका पब्लिक स्कूल प्रबंधन गया : ‘जीडी गाेयनका स्कूल प्रबंधन लगातार अपने छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास व शैक्षणिक गुणवत्ता पर बल देता है. इसके लिए समय-समय पर अलग-अलग किस्म के कार्यक्रम हाथ में लिये जाते हैं. इसी महीने की 12 तारीख से स्कूल समर एक्सप्रेसो नाम से समर […]
विज्ञापन
दिल्ली से एक्सपर्ट को बुला रहा जीडी गाेयनका पब्लिक स्कूल प्रबंधन
गया : ‘जीडी गाेयनका स्कूल प्रबंधन लगातार अपने छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास व शैक्षणिक गुणवत्ता पर बल देता है. इसके लिए समय-समय पर अलग-अलग किस्म के कार्यक्रम हाथ में लिये जाते हैं. इसी महीने की 12 तारीख से स्कूल समर एक्सप्रेसो नाम से समर कैंप लगने जा रहा है. 21 जून तक चलनेवाले इस कैंप का असली मकसद विद्यार्थियों का आत्मबल व आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ ही उनके व्यक्तित्व में निखार लाना है.’
ये बातें स्कूल के निदेशक रवींद्र सिंह राठौर ने कहीं. उन्होंने बताया कि इस कैंप में शामिल होनेवाले स्टूडेंट्स व्यक्तित्व विकास के मामले में अनुभवी विशेषज्ञ ट्रेनर के परामर्श का लाभ उठा सकेंगे. इसके लिए जीडी गोयनका स्कूल प्रबंधन ‘स्किल्स एंड यू’ नामक दिल्ली की एक विशेषज्ञ संस्था की मदद भी ले रहा है. ईशा शौणिक नामक ख्यातिप्राप्त एक्सपर्ट ट्रेनर को समर एक्सप्रेसो में भाग ले रहे बच्चों की विशेष ट्रेनिंग के लिए बुलाया जा रहा है.
स्कूल से मिली जानकारी के मुताबिक, मात्र 1000 रुपये के शुल्क के साथ समर एक्सप्रेसो में भाग लेनेवाले बच्चों को 10 दिवसीय ऊपरोक्त आयोजन में कम्युनिकेशन, सहयोग, व्यवहार, टीम के साथ मिल कर काम करने, सेल्फ प्रजेंटेशन और क्रियेटिविटी आदि जैसे विषयों की खास जानकारियां दी जायेंगी.
उल्लेखनीय है कि मनुष्य के व्यक्तित्व में इन गुणों की खास जगह होती है. बताया गया है कि समर एक्सप्रेसो में भाग लेनेवाले बच्चे कोर्स पूरा होते-होते कई नयी चीजें सीख चुके होंगे. कोर्स पूरा होने के बाद इससे जुड़े बच्चों को किसी सहपाठी के बारे में बात करने, किसी मुद्दे पर बातचीत शुरू करने, एक टीम के साथ जुड़ कर काम करने, शिष्टाचार समझने और व्यवहार में उसकी झलक पेश करने, अात्मविश्वास के साथ खुद को प्रेजेंट करने और स्वतंत्र रूप से किसी इवेंट को आयोजित करने तक में दिक्कत नहीं होगी.
श्री राठौर के मुताबिक, स्कूल कैंपस में ही 10 दिनों तक चलनेवाले समर एक्सप्रेसो की टाइमिंग सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक की होगी और इसके लिए स्कूल की तरफ से ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था भी रहेगी. वैसे, इसमें भाग लेने के इच्छुक स्कूली बच्चों के अभिभावकों को सात जून, 2017 तक अपनी लिखित सहमति अवश्य देनी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










