सफल कॉमर्स छात्राओं को किया गया सम्मानित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jun 2017 9:13 AM (IST)
विज्ञापन

शेरघाटी : विद्यार्थी लगन व मेहनत के साथ पढ़ाई करें तो कामयाबी जरूर मिलती है. अगर हौसला मजबूत हो तो मंजिल कभी दूर नहीं हो सकती. ये बातें सोमवार को सामाजिक संस्था एकता मंच द्वारा इंटर कॉमर्स में बेहतर नंबर लानेवाली छात्राओं के सम्मान समारोह में कहीं. उन्होंने विद्यार्थियों को लगन से पढ़ाई करने की […]
विज्ञापन
शेरघाटी : विद्यार्थी लगन व मेहनत के साथ पढ़ाई करें तो कामयाबी जरूर मिलती है. अगर हौसला मजबूत हो तो मंजिल कभी दूर नहीं हो सकती. ये बातें सोमवार को सामाजिक संस्था एकता मंच द्वारा इंटर कॉमर्स में बेहतर नंबर लानेवाली छात्राओं के सम्मान समारोह में कहीं.
उन्होंने विद्यार्थियों को लगन से पढ़ाई करने की सलाह दी. इस मौके पर कॉमर्स में बेहतर प्रदर्शन करनेवाली शाइस्ता नाज, शालिनी गुप्ता, नाजरीन प्रवीण, शमीमा रजिया, शबनम सलीम को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में एकता मंच के आबिद इमाम, कंचन गुप्ता, अमृत अग्रवाल, एसएम इकबाल ने संयुक्त रूप से छात्राओं को सम्मानित किया. कार्यक्रम में सुजीत पांडेय, वसीम इकबाल, हाजी अबू अरीबा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










