Gaya News : प्रभारी मंत्री ने 1940 शिक्षकों को वितरित किया नियुक्तपत्र

Updated at : 09 Mar 2025 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : प्रभारी मंत्री ने 1940 शिक्षकों को वितरित किया नियुक्तपत्र

Gaya News : शिक्षण कार्य से बिहार के विकास में योगदान की

विज्ञापन

गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में 10 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. पूरे बिहार में बीपीएससी से चयनित 51 हजार 389 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया. इसी कड़ी में गया जिले के 1940 शिक्षकों को जिला के प्रभारी मंत्री सह उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा, विधान पार्षद डॉ कुमुद वर्मा, आयुक्त प्रेमसिंह मीणा व डीएम डॉ त्यागराजन द्वारा बोधगया के महाबोधि संस्कृति केंद्र में नियुक्ति पत्र प्रदान किया है. चयनित शिक्षकों में कक्षा 1 से 5 के लिए जनरल 565 शिक्षक, उर्दू के लिए 68 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र, कक्षा छह से आठ के लिए इंग्लिश के लिए 78, हिंदी विषय के लिए 101, उर्दू विषय के लिए 18, संस्कृत के लिए 23, सोशल साइंस के लिए 119, गणित के लिए 176 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया. कक्षा नौ व 10 के लिए हिंदी के 70 शिक्षक, इंग्लिश विषय के लिए 105 शिक्षक, उर्दू के सात, संस्कृत के 23, विज्ञान के 114, गणित के 83, सोशल साइंस के 60, फिजिकल के तीन, ललित कला के एक शिक्षक, म्यूजिक के लिए सात शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया है. कक्षा 11 व 12वीं के लिए हिंदी विषय के लिए 37, उर्दू के लिए 23, संस्कृत के लिए 13, बांग्ला के दो, अरबी के एक, इतिहास के 82, पॉलिटिकल साइंस क 40, भूगोल के 15, इकोनॉमिक्स के 15, सोशियोलॉजी के 17, साइकोलॉजी के 16, फिलाॅसफी के एक, होम साइंस के 14 कंप्यूटर साइंस के 13, अकाउंटेंसी के दो, म्यूजिक के 23, एंटरप्रेन्योरशिप के तीन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया. प्रभारी मंत्री ने शिक्षकों को बधाई दी. अपने शिक्षण कार्य से बिहार के विकास में योगदान की बात कही. इस अवसर पर पटना में मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का प्रसारण भी किया गया. मुख्यमंत्री के संदेश को शिक्षकों ने सुना. महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र बोधगया में एमएलसी मो आफाक, एमएलसी कुमुद वर्मा, आयुक्त मगध प्रमंडल गया, जिला परिषद अध्यक्ष, बोधगया नगर परिषद के अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी गया, उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी व अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन