अयोध्या के जैसा वर्ल्ड क्लास बनेगा गया और मुजफ्फरपुर का रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जैसी मिलेगी सुविधा

Published at :09 Nov 2022 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
अयोध्या के जैसा वर्ल्ड क्लास बनेगा गया और मुजफ्फरपुर का रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जैसी मिलेगी सुविधा

Indian Railways के द्वारा अयोध्या की तरह गया और मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने की कवायद शुरू हो गयी है. दोनों स्टेशनों के निर्माण में लगभग 700 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसमें से 400 करोड़ रुपये मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन की सुविधा का विकास करने के लिए खर्च होगा.

विज्ञापन

Indian Railways के द्वारा अयोध्या की तरह गया और मुजफ्फरपुर को वर्ल्ड क्लास बनाने की कवायद शुरू हो गयी है. रेलवे स्टेशन पर पहली बार यात्रियों को एयरपोर्ट की जैसी सुविधा देने की तैयारी चल रही है. इसके लिए दोनों रेलवे स्टेशन पर काम शुरू हो गया है. बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के विकास के लिए 400 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इसमें नए टर्मिनल, एलिवेटेड रोड, प्लेटफार्म विस्तार के साथ यात्री सुविधा के लिए कॉन कोर्स का निर्माण शामिल है. इसके साथ ही सिंगनल सिस्टम को भी नयी तकनीक से विकसीत किया जाएगा. इसके लिए सर्वे का काम खत्म हो गया है. अब निर्माण कार्य शुरू हो रहा है.

100 वर्ष पुराना है गया का स्टेशन

गया रेलवे स्टेशन में हाल के दिनों में कई विकास का काम हुआ है. मगर स्टेशन का मेन भवन करीब सौ वर्ष पुराना है. ऐसे में इसे ध्वस्त करके ग्रीन बिल्डिंग के कॉसेप्ट पर नये भवन का निर्माण किया जाएगा. ये भवन वेंटिलेशन व एयर फ्लो व अन्य की आधुनिक सुविधा होगी. वर्ष 2065 तक रेलवे यात्रियों की संख्या व उनकी जरूरत को ध्यान में रखकर स्टेशन को वर्स्ड क्लास बनायी जा रही है. स्टेशन पर पार्किंग भी हाइटेक होगी. इसे अंडरग्राउंड या हाइटेक बनाया जाएगा. स्टेशन पर एक्सेस कंट्रोल गेट व प्रत्येक प्लेटफार्म पर एस्केलेटर व लिफ्ट लगाये जायेंगे. खान-पान, वॉशरूम, पीने का पानी, एटीएम, इंटरनेट आदि शामिल होंगे.

तेज गति ट्रेनों के परिचालन को ध्यान में रखकर होगा विकास

वक्त के साथ ट्रेन की स्पीड काफी बढ़ती जा रही है. अब पटना से दिल्ली और कोलकाता से दिल्ली के बीच ट्रेन की स्पीड 350 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी. ऐसे में स्टेशनों और सिंगनल का विकास भी हाइटेक करने की जरूरत है. साथ ही, बदलते वक्त के साथ यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे के द्वारा ये अहम बदलाव किए जा रहे हैं. गया रेलवे स्टेशन के निर्माण के लिए पहले फेज में 173 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन