ePaper

आरा में दो युवकों पर सरे राह फायरिंग, एक की मौत, आपसी वर्चस्व के कारण हत्या की आशंका

Updated at : 13 Jun 2022 2:21 PM (IST)
विज्ञापन
आरा में दो युवकों पर सरे राह फायरिंग, एक की मौत, आपसी वर्चस्व के कारण हत्या की आशंका

भोजपुर जिला मुख्यालय में सोमवार दोपहर बाद आपसी वर्चस्व को लेकर गोलीबारी हुई. इस गोलीबारी में दो लोगों को गोली लगने की सूचना है. गोली से घायल एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना आरा के नारायणपुर थाना इलाके के चवरिया गांव की है.

विज्ञापन

आरा. भोजपुर जिला मुख्यालय में सोमवार दोपहर बाद आपसी वर्चस्व को लेकर गोलीबारी हुई. इस गोलीबारी में दो लोगों को गोली लगने की सूचना है. गोली से घायल एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना आरा के नारायणपुर थाना इलाके के चवरिया गांव की है. दोनों गुटों के बीच नाच देखने को लेकर विवाद हुआ था. बताया जाता है कि इसी विवाद को लेकर गोलीबारी की इस घटना को अंजाम दिया गया.

आरा से गांव लौट रहे थे तीनों युवक

मृतक की पहचान नारायणपुर गांव निवासी अर्जुन कुमार के 26 वर्षीय बेटे सोनू कुमार के रूप में की गयी है. वहीं घायल रोहित कुमार भी नारायणपुर गांव का ही रहने वाला है, जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह मृतक सोनू और रोहित एक अन्य युवक के साथ किसी काम के लिए आरा शहर आये हुए थे. काम खत्म होने के बाद तीनों अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाये अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

मौके पर ही हुई सोनू की मौत

फायरिंग की इस घटना में गोली लगने से सोनू की मौके पर ही मौत हो गयी. रोहित गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में रोहित को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया. गोलीबारी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सोनू के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले के छानबीन की जा रही है.

एसपी खुद पहुंचे मौके पर

जिले के एसपी संजय सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं. एसपी ने बताया कि पहली नजर में मामला गैंगवार का लग रहा है. घायल युवक और मृतक के परिजनों के बयान में विरोधाभास है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. एसपी ने वारदात में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है.

सहरसा में भी गोलीबारी

इधर, बेलगाम अपराधियों ने सहरसा में भी एक कारोबारी पुत्र को गोली मार कर घायल कर दिया है. जानकारी के अनुसार शहर के मारूफगंज स्थित तिवारी हैंडलूम में दुकानदार के पुत्र को गोली मार कर जख्मी कर दिया गया है. जख्मी आशीष का गांधी पथ में इलाज चल रहा है. आशीष के पैर में गोली लगने की सूचना है. घटना के पीछे पुराने स्टाफ पर शंका जतायी जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन