बिहार: बेटी की हत्या के आरोप में जेल में बंद पिता की मौत, मंगलवार से अस्पताल में था भर्ती 

Edited by Prashant Tiwari
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

बिहार: बेटी की हत्या के आरोप में जेल में बंद पिता की बीमारी के बाद बुधवार को सदर अस्पताल में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आरोपी ने मंगलवार सुबह अधिकारियों को बताया था कि उसके सीने में दर्द हो रहा है इसके बाद जेल प्रशासन ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया था.

विज्ञापन

बिहार के बक्सर जिले में एक विचाराधीन कैदी की बीमारी के बाद मौत हो गई.  अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों के अनुसार मृतक की पहचान 60 वर्षीय राजकुमार गोंड के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि कैदी ने मंगलवार सुबह केंद्रीय कारागार में अचानक सीने में दर्द होने की शिकायत की थी. 

मंगलवार को मरीज को हुआ था सीने में दर्द

अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक उपचार के लिए कैदी को जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर सदर अस्पताल भेज दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बिहार की ताजास खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आरोपी पर था बेटी की हत्या का आरोप 

पुलिस के मुताबिक, गोंड मई से न्यायिक हिरासत में था, उस पर अपनी बेटी की हत्या करने का आरोप था. अधिकारियों ने कहा कि गोंड के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. 

इसे भी पढ़ें: Bihar Cabinet: दोबारा चालू होगी बिहार की सबसे पुरानी चीनी मिल, कैबिनेट की बैठक में हुआ फैसला  

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन