मुंगेर में बारात निकलने से पहले पिता की मौत, बेटे ने सेहरा छोड़ पिता की अर्थी को दिया कंधा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 May 2023 3:10 PM
जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में रतनपुर पंचायत अंतर्गत चिरैयाबाद गांव में सोमवार को बारात निकलने के आधा घंटा पहले ही लड़के के पिता की मौत हो गई. छोटे बेटे की शादी के लिए सब तैयारी में लगे थे, उसी वक्त पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गयी.
मुंगेर. जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में रतनपुर पंचायत अंतर्गत चिरैयाबाद गांव में सोमवार को बारात निकलने के आधा घंटा पहले ही लड़के के पिता की मौत हो गई. छोटे बेटे की शादी के लिए सब तैयारी में लगे थे, उसी वक्त पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गयी. शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गयी. 65 वर्षीय विजय शर्मा का हार्ट अटैक से अचानक निधन की सूचना जब लड़की वाले के घर पहुंची तो वहां भी कोहराम मच गया. विजय शर्मा के छोटे बेटे रोहित की शादी सोमवार को शेखपुरा जिला अंतर्गत महादेव नगर निवासी गरीब शर्मा की बेटी की रानी कुमारी से होने वाली थी. रविवार को मंडप पूजन पूरे विधि विधान के साथ किया गया.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बारात निकलने से आधे घंटा पूर्व अचानक विजय शर्मा के सीने में दर्द उठा और परिजनों द्वारा जब उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. इससे सभी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि मृतक विजय शर्मा कारपेंटर का काम करता था. घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. उसके निधन के बाद जैसे परिजनों पर पहाड़ ही टूट पड़ा. उसके परिवार में पत्नी चारों देवी सहित चार लड़का और एक लड़की को छोड़ गये.
इधर, इस घटना के बाद वर पक्ष में शादी को लेकर असमंजस की स्थिति हो गयी, तो वहीं दूसरी ओर लड़की पक्ष के परिजन भी चिंता में डूब गये हैं. इस दौरान फोन पर हुई बातचीत के दौरान लड़की के पिता गरीब शर्मा ने बताया कि सोमवार को होने वाली शादी को लेकर पूरी तैयारी की गयी. बारात आने और जाने के लिए भी सारी व्यवस्था की गयी. अब पिता की मौत के बाद शादी कैंसिल हो गयी. जिस बेटे के सिर पे सेहरा बांधता और पिता बारात में नाचते आज वह बेटा अपने पिता की अर्थी को कंधा देकर शमशान घाट तक ले जाने की तैयारी कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










