राजभवन में आयोजित समारोह से शिक्षा विभाग ने बनायी दूरी, चांसलर अवार्ड पाने वाले वीसी के खिलाफ जांच की मांग

Updated at : 24 Nov 2021 10:11 AM (IST)
विज्ञापन
राजभवन में आयोजित समारोह से शिक्षा विभाग ने बनायी दूरी, चांसलर अवार्ड पाने वाले वीसी के खिलाफ जांच की मांग

Bihar News मेडिकल लीव पर गये मगध विवि के कुलपति प्रो राजेंद्र प्रसाद चिकित्सीय अवकाश पर चले गये है. उनके अवकाश पर जाने को हाल ही में उनके यहां हुई छापेमारी से जोड़ कर देखा जा रहा है.

विज्ञापन

Bihar News विश्वविद्यालयों के कुलपतियों पर भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर राज्य सरकार का कड़ा रुख सामने आया है. राजभवन में मंगलवार को आयोजित विजय कुमार चौधरी चांसलर अवार्ड समारोह से राज्य सरकार ने दूरी बना ली. समारोह में न तो शिक्षा मंत्री पहुंचे और न ही शिक्षा विभाग का कोई अधिकारी. शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि जिस व्यक्ति पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है, उसे अवार्ड देने का निर्णय कुलाधिपति कार्यालय का है.

उन्होंने ललित नारायण मिथिला विवि, दरभंगा के कुलपति प्रो सुरेंद्र प्रताप सिंह पर वित्तीय अनियमितता के आरोप के मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग भी की है. मंगलवार को राजभवन में के कुलपति प्रो सुरेंद्र प्रताप सिंह को सर्वश्रेष्ठ कुलपति का चांसलर अवार्ड दिया गया.

इन वीसी पर लगे हैं आरोप

एलएनएमयू के वीसी प्रो सुरेंद्र प्रताप सिंह पर अधिक कीमत पर उत्तर पुस्तिका की खरीदारी करने का आरोप है. वहीं, मगध विवि के वीसी प्रो राजेंद्र प्रसाद के यहां पिछले दिन निगरानी ने छापा मारा था. इनके उपर 30 करोड़ रुपये की गड़बड़ी का आरोप है.

मेडिकल लीव पर गये मगध विवि के कुलपति प्रो राजेंद्र प्रसाद

मेडिकल लीव पर गये मगध विवि के कुलपति प्रो राजेंद्र प्रसाद चिकित्सीय अवकाश पर चले गये है. उनके अवकाश पर जाने को हाल ही में उनके यहां हुई छापेमारी से जोड़ कर देखा जा रहा है. मगध विवि के प्रति कुलपति प्रो विभूति नारायण सिंह को कुलपति का प्रभार दिया गया है. वह प्रभारी कुलपति के पद पर 23 दिसंबर तक रहेंगे.

Also Read: चारा घोटाला मामला: सीबीआई कोर्ट में पेश हुए लालू यादव, जानें अगली सुनवाई की तारीख

इस आशय का आदेश राज्यपाल सह कुलाधिपति फागू कुलाधिपति फागू चौहान के निर्देश पर जारी किया गया है. इस संबंध में राज्यपाल सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है. उल्लेखनीय है कि इससे पहले सूचना थी कि वीत्तीय अनियमितता में विजिलेंस जांच का सामना कर रहे प्रो राजेंद्र प्रसाद गोरखपुर में अपनी आंखों का इलाज करा रहे हैं.

दिल्ली बुलाये गये बिहार के राज्यपाल

कुलपतियों पर अनियमितता के लगे आरोपों से उत्पन्न विवाद के बीच राज्यपाल फागू चौहान बुधवार को दिल्ली पहुंचेंगे. सूत्रों के अनुसार दिल्ली प्रवास के दौरान राज्यपाल गृह मंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात करेंगे. हालांकि, इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है. लेकिन कुलपतियों के कार्यकलाप को लेकर मचे बवाल और चांसलर अवार्ड के बाद उनके दिल्ली जानें की बात को लेकर तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे है.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन