चारा घोटाला मामला: सीबीआई कोर्ट में पेश हुए लालू यादव, जानें अगली सुनवाई की तारीख

Updated at : 24 Nov 2021 9:36 AM (IST)
विज्ञापन
चारा घोटाला मामला: सीबीआई कोर्ट में पेश हुए लालू यादव, जानें अगली सुनवाई की तारीख

Bihar News चारा घाटाला मामले में सीबीआई अब तक 75 गवाहों को पेश कर चुकी है. 45 अभियुक्तों में से वर्तमान में केवल दो दर्जन अभियुक्तों के खिलाफ मामले की सुनवाई चल रही है.

विज्ञापन

Bihar News: राजद अध्यक्ष लालू यादव प्रसाद पशुपालन घोटाले के मामले में मंगलवार को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश हुए. उन्होंने अपनी हाजिरी दर्ज कराते हुए विशेष कोर्ट में अपने पक्ष रखने के लिए एक नया वकालतनाम भी दाखिल किया. विशेष जन ने मामले की अगली सुनवाई 30 नवंबर को निश्चित करते हुए सीबीआई को अपना गवाह पेश करने का निर्देश दिया.

यह मामला बांका कोषागार से करीब 46 लाख रुपये की अवैध निकासी से जुड़ा है. इसके पहले विशेष कोर्ट के निर्देश पर सुबह साढ़े दस बजे लालू प्रसाद ने कोर्ट में उपस्थित होकर नया वकालतनामा दाखिल किया, जिसमें अधिवक्ता प्रभात कुमार, सुधीर कुमार सिन्हा और एजाज हुसैन को मामले की पैरवी करने के लिए अधिकृत किया गया. अदालत ने राजद अध्यक्ष को वकील के जरिये पेशी की छूट दी है.

अदालत में लालू प्रसाद समेत चार लोग सदेह उपस्थित थे. जबकि 15 अभियुक्त अपने-अपने वकील के माध्यम से उपस्थित हुए. विशेष कोर्ट ने मामले में सभी अभियुक्तों की उपस्थिति पूर्ण होने पर गवाही के लिए केस को रखा. इस मामले में सीबीआई अब तक 75 गवाहों को पेश कर चुकी है. 45 अभियुक्तों में से वर्तमान में केवल दो दर्जन अभियुक्तों के खिलाफ मामले की सुनवाई चल रही है.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन