बिहार के छपरा में डबल मर्डर, दो मछली कारोबारियों की पीट-पीटकर हत्या, घटना से इलाके में सनसनी

बिहार के छपरा में डबल मर्डर हुआ है. दोनों की हत्या पीट-पीटकर की गयी है. पुलिस ने दोनों कारोबारियों का शव अमनौर के पहाड़पुर चवर में बरामद किया है. घटना के बाद पुलिस जांच शुरू कर दी है.
बिहार के छपरा में डबल मर्डर की घटना सामने आ रही है. जहां मुजफ्फरपुर के दो मछली कारोबारियों की बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दी गयी है. पुलिस ने दोनों कारोबारियों का शव अमनौर के पहाड़पुर चवर में बरामद किया है. दोनों मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर के विनोद साहनी और मढौरा के सिलहौरि के तीमन राय के रूप में हुई है . बताया जा रहा है कि दोनों मृतक मुजफ्फरपुर और आसपास के इलाकों में मछली का थोक व्यवसाय करते थे. दोनों पार्टनर 1 दिसंबर को मुजफ्फरपुर से छपरा के लिए चले थे और एक घंटे बाद दोनों का मोबाइल बंद हो गया था, जिसके बाद परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे.
जानकारी के अनुसार, बीती रात दोनों का शव पुलिस ने अमनौर के पहाड़पुर चवर से बरामद किया. दोनों की बेरहमी से पीट पीटकर हत्या की गई है. जिसके बाद पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है. छपरा में दो मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है. फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है. बताया जा कि एक दिसंबर को करीब एक बजे के आसपास तीमन राय ने अभिषेक को फोन कर अपने आने की जानकारी दी. उसके एक घंटे बाद फोन बंद हो गया और घर के लोग परेशान हो गए.
Also Read: बिहार के समस्तीपुर में पुलिस टीम पर भीड़ का हमला, AK 47 और राइफल छीनकर फरार हो गये लोग
मोबाइल बंद होने के बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला. इसी बीच देर रात पुलिस ने फोन कर बताया कि दो अज्ञात शव मिला है. जिसकी शिनाख्त तीमन राय और उनके मित्र के रूप में की गई. डीएसपी ने इस मामले में बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. दोनों के मोबाइल गायब हैं, जिनकी सर्विलांस के जरिए तलाशी की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ-साफ कुछ भी कहना ठीक रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




