ePaper

बिहार के समस्तीपुर में पुलिस टीम पर भीड़ का हमला, AK 47 और राइफल छीनकर फरार हो गये लोग

Updated at : 03 Dec 2022 10:14 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार के समस्तीपुर में पुलिस टीम पर भीड़ का हमला, AK 47 और राइफल छीनकर फरार हो गये लोग

Bihar Crime News: समस्तीपुर में वैशाली पुलिस की टीम पर हमला हुआ है. हमले के दौरान एक एक व्यक्ति ने पुलिसकर्मी का AK-47 और राइफल छीनकर मौके से फरार हो गया. इस घटना में पुलिस के कई जवान घायल हो गए है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. समस्तीपुर में वैशाली पुलिस की टीम पर हमला हुआ है. हमले के दौरान एक एक व्यक्ति ने पुलिसकर्मी का AK-47 और राइफल छीनकर मौके से फरार हो गया. इस घटना में पुलिस के कई जवान घायल हो गए है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हमले में शामिल लोगों की तलाश शुरू कर दी है. यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोनवर्षा चौक की है. वैशाली पुलिस सादे लिबास में खड़ी थी. बताया जा रहा है कि वैशाली पुलिस को अपराधी समझकर बेकाबू भीड़ ने हमला बोल दिया.

जानें पूरा मामला

जानकारी के अनसुार, वैशाली पुलिस की टीम सादे लिबास में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोनबरसा चौक पर खड़ी थी. पुलिस टीम किसी अपराधी की तलाश करने पहुंची थी. इलाके के लोग उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे. लोगों ने पुलिस को अपराधी समझ कर उस पर हमला कर दिया. भीड़ ने पहले पुलिस को बंधक बनाया फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी. भीड़ की पिटाई के दौरान दो सिपाही घायल हो गये है. घायल सिपाही की पहचान मोहम्मद मंजूर आलम और प्रियांशु कुमार पुष्पम के रूप में की गयी है.

Also Read: BRABU: पिछले सत्र की परीक्षा में फेल छात्र भी देंगे तृतीय वर्ष का एग्जाम, जानें इस दिन से भरा जाएगा फॉर्म
राइफल और एके-47 छीनकर हो गये फरार

जब लोगों ने पुलिस टीम पर हमला किया तो कुछ शातिर हमलावरों ने एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन कर फरार हो गया. एक व्यक्ति राइफल और एके-47 लेकर फरार हो गयी. पुलिस का हथियार छीने जाने की सूचना पर मुफस्सिल और नगर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, इसके बाद बंधक बने पुलिसकर्मियों को मुक्त कराया. वहीं जख्मी पुलिसकर्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन