Darbhanga News: राष्ट्र निर्माण में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करें युवा

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:केएसडीएसयू के दरबार हाल में सोमवार को जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद स्पर्धा कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. केएसडीएसयू के दरबार हाल में सोमवार को जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद स्पर्धा कार्यक्रम आयोजित किया गया. अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर आयोजित इस विमर्श फलदायी होगा. कहा कि युवाओं को नैतिक मूल्यों का आत्मसात करते हुए राष्ट्रनिर्माण में अपनी महती भूमिका निर्वहन करना चाहिए.

युवाओं की सोच पर निर्भर करता देश का भाग्य- डॉ ऋषि रमन

केवीएस के प्राचार्य डॉ ऋषि रमन ने कहा कि युवाओं की सोच पर ही देश का असली भाग्य निर्भर करता है. युवा ही ऐसे कर्णधार हैं, जो देश व समाज को सही दिशा दे सकते हैं. उन्होंने नच सोच व नवाचारी कदम को जरूरी बताते हुए युवाओं से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया. कुलसचिव प्रो. ब्रजेशपति त्रिपाठी ने युवा संसद के प्रतिभागियों से वक्तव्य की शब्द सीमा, प्रस्तुतीकरण का विषय वस्तु एवं शालीनता को ध्यान में रखने की अपील की.

106 प्रतिभागियों ने रखा विचार

कार्यक्रम में 106 प्रतिभागियों ने विचार रखा. निर्णायक सदस्यों में पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, दुर्गानंद झा, मुकुल बिहारी वर्मा, डॉ रामबाबू खेतान एवं उज्ज्वल कुमार शामिल थे. जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकान्त ने बताया कि डीन डॉ शिवलोचन झा ने अतिथियों का स्वागत किया. संचालन डॉ रामसेवक झा व धन्यवाद ज्ञापन विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ सुधीर कुमार झा ने किया. डॉ साधना शर्मा के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में सीसीडीसी डॉ दिनेश झा, परीक्षा नियंत्रक डॉ मुकेश कुमार झा, डॉ पवन कुमार झा, डॉ उमेश झा, डॉ कृष्णनंद झा, डॉ त्रिलोक झा, मनीष कुमार, डॉ यदुवीर स्वरूप शास्त्री, डॉ एल सविता आर्या, डॉ वरुण कुमार झा, डॉ प्रमोद कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन