Darbhanga News: एनएच पर धू-धूकर जल गयी एक्सयूवी कार, बाल-बाल बचे चालक व सवार

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: एनएच पर धू-धूकर जल गयी एक्सयूवी कार, बाल-बाल बचे चालक व सवार

Darbhanga News:मब्बी थाना क्षेत्र में एनएच -27 पर गेहूंमी ब्रीज पर शुक्रवार की दोपहर एक चलती एक्सयूवी -500 कार में अचानक आग लग गयी.

विज्ञापन

Darbhanga News: सदर. मब्बी थाना क्षेत्र में एनएच -27 पर गेहूंमी ब्रीज पर शुक्रवार की दोपहर एक चलती एक्सयूवी -500 कार में अचानक आग लग गयी. कुछ ही पल में कार जलकर राख हो गयी. इस घटना में चालक व सवार बाल-बाल बच गये. बताया जा रहा है कि मधुबनी जिला के निर्मली निवासी दिनेश ठाकुर अपनी भाभी प्रतिभा कुमारी को लेकर जा रहे थे, इसी बीच गेहूंमी पुल पर तकनीकी खराबी के कारण अचानक कार से धुंआ निकलने लगा. चालक दिनेश गाड़ी रोककर भाभी को लेकर नीचे उतर गये. देखते ही वाहन से आग की लपट तेज हो गयी. घटना की सूचना पुलिस को मिली. सूचना पर मब्बी थानाध्यक्ष सुशील कुमार सदल-बल वहां पहुंचे. दमकल वाहन को बुलाया गया. काफी मशक्कत के बाद आग बुझायी गयी. इसे लेकर सड़क जाम की भी समस्या उत्पन्न हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन