Darbhanga: जलवायु में हो रहे परिवर्तन की चुनौतियों का करें सामना

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

जिला इकाई द्वारा राज उच्च विद्यालय परिसर में विज्ञान शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

दरभंगा. राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी की सहभागिता से साइंस फॉर सोसायटी की जिला इकाई द्वारा राज उच्च विद्यालय परिसर में विज्ञान शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण खाद्य सुरक्षा एवं पर्यावरणीय स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन विषय पर आधारित था. इसमें विभिन्न विद्यालयों के 131 विज्ञान शिक्षकों ने भाग लिया. राज उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक एम सिद्दीकी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह का उद्घाटन डॉ विद्यानाथ झा , प्रो. प्रेम मोहन मिश्रा, डॉ मनोज कुमार. डॉ दिव्यांशु शेखर तथा कार्यक्रम के जिला समन्वयक राम बुझावन यादव रमाकर ने दीप प्रज्वलित कर किया. कृषि वैज्ञानिक डॉ दिव्यांशु ने कहा कि खरपतवार का प्रबंधन उसमें बीज बनने से पहले करना चाहिए. उनका उपयोग कार्बनिक खाद के रूप में होना चाहिए, उन्होंने जलवायु अनुकूल कृषि तकनीकों को अपनाकर जलवायु में हो रहे परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने पर बल दिया. वैज्ञानिक डॉ मनोज कुमार ने मिट्टी का संरक्षण एवं प्रबंधन की चर्चा की. कहा कि जल, मिट्टी एवं अन्य संसाधनों के अत्यधिक दोहन से खाद्य सुरक्षा पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है.

खाद्य पदार्थों का सुरक्षित भंडारण जरूरी

प्रो. प्रेम मोहन मिश्रा ने कहा कि 83 प्रतिशत भोजन का उत्पादन स्थलीय कृषि से होता है. शेष भोजन जल कृषि से उत्पादित होता है. उन्होंने भोजन की गुणवत्ता और उन्हें उपयोग लायक बनाए रखने हेतु खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण को आवश्यक बताया. डॉ विद्या नाथ ने कहा कि सभी भू भागों एवं क्षेत्रों में विलुप्त हो चुके अथवा विलुप्त हो रही प्रजातियों एवं जीवों का सूचीकरण कर उनके संरक्षण हेतु व्यापक जन जागरण के साथ ही ऐसी फसलों एवं पौधों की बड़े पैमाने पर खेती आवश्यकता है. जो जैव विविधता के संरक्षण में सहायक होते हैं. नीतेश कुमार, निरंजन झा एवं कल्पना झा सहित कई प्रतिभागी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यशाला को ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया. सफल आयोजन में शिक्षक शम्स तबरेज एवं संतोष कुमार का योगदान सराहनीय रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन