Darbhanga news: लनामिवि की महिला कबड्डी टीम सेमीफाइनल में

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga news:खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में लनामिवि की महिला कबड्डी टीम सेमीफाइनल में स्थान बना ली है.

विज्ञापन

Darbhanga news: दरभंगा. खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में लनामिवि की महिला कबड्डी टीम सेमीफाइनल में स्थान बना ली है. यह जानकारी विवि खेल विभाग के मनीष राज ने दी है. इससे पूर्व सीवी रमन विश्वविद्यालय, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित पूर्वी क्षेत्र विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में लनामिवि की टीम उपविजेता रही थी. एक महीने के भीतर टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली है. प्रतियोगिता में लनामिवि का मुकाबला मदर टेरेसा विश्वविद्यालय से था. प्रतिद्वंदी टीम की अनुपस्थिति के कारण विश्वविद्यालय की टीम अपने पूल में विजेता घोषित कर दी गयी. सफलता पर कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी, वित्तीय परामर्शी इंद्र कुमार, कुलसचिव डॉ दिव्या रानी हंसदा, डब्लूआइटी प्रो. अजय नाथ झा, खेल पदाधिकारी अमृत कुमार झा आदि ने खुशी जतायी है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन