Darbhanga News: संदिग्धावस्था में महिला का मिला शव, खुदकुशी की आशंका
Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News:बरुआरा गोढ़ियारी मुसहरी टोल में 22 वर्षीया एक महिला की संदिग्ध स्थिति मौत होने मामला सामने आया है.
विज्ञापन
Darbhanga News: बहादुरपुर. फेकला थाना क्षेत्र के बरुआरा गोढ़ियारी मुसहरी टोल में 22 वर्षीया एक महिला की संदिग्ध स्थिति मौत होने मामला सामने आया है. इससे इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फेकला थाना की पुलिस को दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गयी. पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. फेकला थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि अनिल सदाय की पत्नी रागिनी देवी (22) की मौत हुई है. फिलहाल मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि किसी प्रकार का आवेदन नहीं मिला है. आवेदन प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. जानकारी के अनुसार मृतक रागिनी देवी का पति अनिल सदाय दिल्ली में रह कर मजदूरी करता है. गुरुवार को महिला ने अपने पति से फोन पर बात की थी. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गयी. इसके बाद महिला ने आत्महत्या कर ली.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










