ठनका गिरने से खेत में काम कर रही महिला मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग

सांकेतिक तस्वीर
दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र में ठनका गिरने से एक महिला मजदूर की दुखद मौत हो गई. घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है और परिवार ने मुआवजे की मांग की है.
Darbhanga News: जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में बुधवार शाम ठनका गिरने से खेत में काम कर रही एक महिला मजदूर की मौत हो गई. मृतका की पहचान वार्ड संख्या-4 निवासी 55 वर्षीय इंद्र देवी, पति सुरेश लाल देव के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.
Baheri News: धान रोपनी के दौरान हुआ हादसा
परिजनों के अनुसार इंद्र देवी धान रोपनी के लिए खेत गई थीं. शाम करीब पांच बजे अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के बीच ठनका गिरने से वह उसकी चपेट में आ गईं. हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए.
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
ग्रामीणों ने बताया कि इंद्र देवी मजदूरी कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करती थीं. उनके परिवार में पति, एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं. पति भी मजदूरी कर परिवार चलाते हैं. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
मुआवजे की उठी मांग
मृतका के देवर गोपाल लाल देव तथा पूर्व मुखिया इंद्र कुमार देव ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधानों के तहत शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. उनका कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और राहत राशि मिलने से परिवार को सहारा मिलेगा.
यह भी पढ़ें: दरभंगा की हवा हुई साफ: बारिश और तेज हवा से सुधरा एक्यूआई, प्रदूषण से मिली बड़ी राहत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










