राजकीय डिग्री कॉलेज में पढ़ाई शुरू, छात्रों की कम उपस्थिति और खाली विषय ने बढ़ाई चिंता

Updated:
विज्ञापन

प्लस टू विद्यालय अलीनगर का भवन जिसमें संचालित हो रहा राजकीय डिग्री कॉलेज

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजकीय डिग्री कॉलेज, अलीनगर में 15 जुलाई से नियमित पठन-पाठन शुरू हो गया है. फिलहाल अस्थायी भवन से संचालित हो रहे कॉलेज में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है. हालांकि, अर्थशास्त्र विषय में एक भी नामांकन न होना और छात्रों की कम उपस्थिति चिंता का कारण बनी हुई है.

विज्ञापन

Darbhanga News: राजकीय डिग्री कॉलेज, अलीनगर में 15 जुलाई से नियमित पठन-पाठन शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर से ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के नवस्थापित डिग्री कॉलेजों का शुभारंभ किया था. फिलहाल कॉलेज का संचालन अस्थायी रूप से प्लस टू विद्यालय, अलीनगर के भवन से किया जा रहा है, जहां फर्नीचर सहित आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की गई है.

विज्ञापन

Alinagar News: विषयवार शिक्षकों की हुई प्रतिनियुक्ति

विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार सप्ताह में एक दिन के लिए विषयवार प्राध्यापकों की प्रतिनियुक्ति की गई है. अंग्रेजी विषय में डॉ. दस्तगीर आलम पूर्व से प्रतिनियुक्त हैं और बर्सर का दायित्व भी संभाल रहे हैं. हिंदी के लिए डॉ. रामशेख पंडित, इतिहास के लिए विपुल कुमार वर्मा तथा राजनीति शास्त्र के लिए डॉ. अरुण कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई है.

समय-सारिणी के अनुसार चल रही कक्षाएं

कॉलेज प्रशासन ने सोमवार से शनिवार तक विषयवार कक्षाओं की समय-सारिणी निर्धारित की है. सोमवार को अंग्रेजी, मंगलवार को हिंदी, बुधवार को राजनीति शास्त्र, गुरुवार को इतिहास, शुक्रवार को अर्थशास्त्र तथा शनिवार को समाजशास्त्र की कक्षाएं संचालित की जाएंगी.

अर्थशास्त्र में नहीं हुआ एक भी नामांकन

कॉलेज की व्यवस्था में एक दिलचस्प स्थिति यह भी सामने आई है कि अर्थशास्त्र मेजर विषय में अब तक एक भी छात्र-छात्रा ने नामांकन नहीं लिया है. इस कारण इस विषय के लिए किसी प्राध्यापक की प्रतिनियुक्ति भी नहीं की गई है. वहीं अंग्रेजी और समाजशास्त्र मेजर में भी प्रथम सूची के अनुसार कोई नामांकन नहीं हुआ, हालांकि 68 नामांकित विद्यार्थियों ने इन विषयों को एमआईसी, एमडीसी एवं अन्य पाठ्यक्रमों के रूप में चुना है.

कम उपस्थिति पर शिक्षकों ने जताई चिंता

गुरुवार को इतिहास के प्राध्यापक विपुल कुमार वर्मा ने कक्षाएं संचालित कीं. शुक्रवार को डॉ. दस्तगीर आलम ने एसईसी एवं वीएसी के अंतर्गत "कम्युनिकेशन ऑफ एवरीडे लाइफ" विषय की कक्षा ली. उन्होंने विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पर चिंता जताते हुए सभी छात्रों से नियमित रूप से समय-सारिणी के अनुसार कक्षाओं में उपस्थित होने की अपील की.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन