गेहूं के बीज का किसानों के बीच हुआ वितरण

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित इ-किसान भवन पर शुक्रवार को गेहूं के बीज का वितरण किया गया.

विज्ञापन

सदर. प्रखंड मुख्यालय स्थित इ-किसान भवन पर शुक्रवार को गेहूं के बीज का वितरण किया गया. इस प्रक्रिया की निगरानी बीएओ रिमझिम चौधरी एवं नोडल पदाधिकारी महेश कुमार महतो कर रहे थे. अधिकारियों ने कहा कि सरकार की कोशिश समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना है, ताकि उत्पादन में वृद्धि के साथ किसानों की आय भी बढ़ायी जा सके. इस वर्ष किसानों को विशेष रूप से दस वर्ष से कम आयु के प्रभेद वाले गेहूं के बीज उपलब्ध कराये जा रहे हैं. इससे फसल की उपज अधिक होगी और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी. प्रति एकड़ लागत भी कम आएगी. इस दौरान किसानों के साथ कार्यालय के रामबाबू सहनी, रुपेश कुमार, अर्जुन, मुबारक हुसैन, आनंद किशोर, कृष्णा कुमार मंडल, पंकज कुमार, जहीर अहमद, सुभाष कुमार, आदित्य नाथ मिश्र आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन