Darbhanga News: मिथिला के विकास के लिए उचित जल प्रबंधन जरूरी

Updated at : 16 Feb 2025 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: मिथिला के विकास के लिए उचित जल प्रबंधन जरूरी

Darbhanga News:कार्यक्रम की अध्यक्षता मअ रमेश्वरलता संस्कृत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ दिनेश झा ने की.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. मअ रमेश्वरलता संस्कृत महाविद्यालय के सभागार में पोथीघर फाउण्डेशन एवं मअ रमेश्वरलता संस्कृत महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में द्वादश व्याख्यानमाला का मिथिलामे जल जैविक सम्पदाक समुचित उपयोग विषयक व्याख्यान सेवानिवृत प्रधानाचार्य प्रो. विद्यानाथ झा ने दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मअ रमेश्वरलता संस्कृत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ दिनेश झा ने किया. व्याख्यान देते हुए प्रो. झा ने मिथिला के जलीय जैविक एवं वानस्पतिक विविधताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि मिथिला की संस्कृति जल-जैविक आधारित है, इसीलिए उचित जल प्रबंधन के बिना यहां विकास होना संभव नहीं है. कहा कि मखान खाद्य पदार्थ के साथ-साथ औषधि भी है. यह फैटलेस एवं एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ ही पोषण से भरपूर एक सुपरफूड है. मखान एक संपूर्ण पोषण से भरपूर खाद्य पदार्थ है, जो हड्डियों, हृदय, पाचन तंत्र और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए फायदेमंद है. अध्यक्षीय भाषण में डॉ दिनेश झा ने कहा कि आज की स्थिति में कम बारिश के पानी से भी बाढ़ सी स्थिति हो जाती है. कार्यक्रम का संचालन आशुतोष मिश्र व धन्यवाद ज्ञापन फाउण्डेशन के सचिव आनंद मोहन झा ने किया. मौके पर डॉ अवनींद्र कुमार झा, वैद्य गणपति नाथ झा, हीरेंद्र झा, नारायणजी चौधरी, कृष्ण कुमार, मोदनाथ मिश्र, शाश्वत मिश्र, गुड़िया झा, मुरारी कुमार झा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन