Darbhanga News: दो सप्ताह तक की खांसी का मुख्य कारण गले का वायरल इंफेक्शन

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 21 Sep 2025 6:36 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:दरभंगा आइएपी के नियमित सीएमइ में शनिवार को डॉ कुमार आनंद ने सर्दी और खांसी पर व्याख्यान दिया.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. दरभंगा आइएपी के नियमित सीएमइ में शनिवार को डॉ कुमार आनंद ने सर्दी और खांसी पर व्याख्यान दिया. कहा कि दो सप्ताह तक की खांसी का मुख्य कारण गले का वायरल इंफेक्शन ही होता है, परंतु निमोनिया में खांसी दो हफ्ता से ज्यादा तक रह सकती है. दमा में तो खांसी कई कई हफ्ते हो सकती है. खांसी वास्तव में एक लक्षण है जो शरीर अपनी सुरक्षा के लिए इस्तेमाल करता है. संक्रमण से जब कफ बन जाता है तो खांसी के द्वारा इस शरीर से बाहर निकाला जाता है. परंतु हमेशा यह नहीं होता. कई बार वायरल इंफेक्शन या अन्य कारणों से श्वसन तंत्र की संवेदनशीलता बढ़ जाती है और वह छोटे-मोटे कारण पर भी खांसने लगती है. दमा के केस में संवेदनशीलता काफी बढ़ गई रहती है. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ केएन मिश्रा एवं संचालन सचिव डॉ एससी यादव ने किया. धन्यवाद ज्ञापन शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार ने किया. चर्चा में डॉ एमपी गुप्ता, डॉ रिजवान हैदर, डॉ साजिद हुसैन, डॉ इशरत परवीन एवं डॉ पल्लवी झा ने भी भाग लिया. कार्यक्रम में डॉ कमोद झा, डॉ मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ चंदन झा, डॉ प्रमोद, डॉ अमरेश कुमार साहू, डॉ अरविंद झा, डॉ इरशाद आलम एवं डॉ ओम प्रकाश आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन