बहादुरपुर और मिथिला क्रिकेट क्लब की शानदार जीत, विरोधियों को बड़े अंतर से हराया

Updated:
विज्ञापन
विजयी टीम के खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

विजयी टीम के खिलाड़ी

दरभंगा में सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग रोमांचक मुकाबले देखने को मिले. बहादुरपुर क्रिकेट क्लब ने बेला क्रिकेट क्लब को 107 रन से हराया. वहीं, मिथिला क्रिकेट क्लब ने निराला क्रिकेट क्लब को 203 रन से करारी शिकस्त दी.

विज्ञापन

Darbhanga News: जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए दोनों मुकाबलों में बहादुरपुर क्रिकेट क्लब और मिथिला क्रिकेट क्लब ने शानदार जीत दर्ज की. पहले मैच में बहादुरपुर क्रिकेट क्लब ने बेला क्रिकेट क्लब को 107 रन से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में मिथिला क्रिकेट क्लब ने निराला क्रिकेट क्लब को 203 रन के बड़े अंतर से पराजित किया.

बहादुरपुर ने 107 रन से दर्ज की जीत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बहादुरपुर क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 30 ओवर में सात विकेट पर 272 रन बनाए. रौशन ने नाबाद 66 रन, प्रशांत ने 64 रन, प्रभाष ने 63 रन और अमित ने नाबाद 22 रन की पारी खेली. बेला क्रिकेट क्लब की ओर से पियूष ने तीन विकेट लिए. जवाब में बेला की टीम 30 ओवर में नौ विकेट पर 165 रन ही बना सकी. अनुपम ने 64 और युवराज ने 36 रन बनाए. बहादुरपुर की ओर से विकास और अभिषेक ने तीन-तीन विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई.

त्रिपुरारी केशव के शतक से मिथिला की बड़ी जीत

दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मिथिला क्रिकेट क्लब ने 24 ओवर में 292 रन बनाए. त्रिपुरारी केशव ने शानदार 109 रन की शतकीय पारी खेली. भासवान ने 72 रन, मयंक ने 21, अनिकेत ने 17 तथा प्रेम और आनंद ने 16-16 रन का योगदान दिया. निराला क्रिकेट क्लब की ओर से तौफीक, वशी, रहबर और एजाज ने दो-दो विकेट लिए.

89 रन पर सिमटी निराला की टीम

293 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी निराला क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 15 ओवर में 89 रन पर सिमट गई. एजाज ने 28 रन, जफर ने 16 रन तथा संजीव और तौफीक ने 10-10 रन बनाए. मिथिला की ओर से अनिकेत ने तीन विकेट, जबकि मयंक और अफजल ने दो-दो विकेट झटके. गुरुवार को पहला मुकाबला मिथिला क्रिकेट क्लब और बेला क्रिकेट क्लब के बीच, जबकि दूसरा मैच कैदराबाद क्रिकेट क्लब और दरभंगा क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें: बेनीपुर: ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा युवक करंट से झुलसा, डीएमसीएच रेफर


विज्ञापन
Kumar Raushan

लेखक के बारे में

By Kumar Raushan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन