दरभंगा: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज की कांग्रेस ने की निंदा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

कांग्रेस ने दिल्ली में छात्रों के संसद मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है. पार्टी ने इसे लोकतंत्र के अधिकारों पर हमला करार देते हुए केंद्र सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी मो. असलम ने दिल्ली में छात्रों के संसद मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है और छात्र आंदोलन को बलपूर्वक रोकने की कोशिश की गई.

कांग्रेस नेताओं के साथ दुर्व्यवहार का आरोप

मो. असलम ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस सांसद छात्रों के समर्थन में धरने पर बैठे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक हटा दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि सादे कपड़ों में मौजूद कुछ लोगों ने छात्रों और छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार भी किया.

निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

कांग्रेस नेता ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

मो. असलम ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ टकराव की राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की और कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रखेगी.

यह भी पढ़ें: बहादुरपुर और मिथिला क्रिकेट क्लब की शानदार जीत, विरोधियों को बड़े अंतर से हराया


विज्ञापन
Kumar Raushan

लेखक के बारे में

By Kumar Raushan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन