Darbhanga : जमीनी विवाद में हिंसक झड़प, दो पक्षों से दर्जनभर जख्मी

Edited by DIGVIJAY SINGH
Updated:
विज्ञापन

सोनपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर जमीनी विवाद ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में महिला सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

बिरौल. सोनपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर जमीनी विवाद ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में महिला सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव के गणेश कुमार कुंवर और बबलू कुमार सिंह के बीच पुराने जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी हो रही थी, इसी बीच दोनों पक्षों के परिजन भी मौके पर पहुंच गये. मामला हाथापाई से होते हुए लाठी-डंडों तक जा पहुंचा. इसमें दोनों ओर से लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायलों में एक पक्ष से गणेश कुमार कुंवर, उनकी पत्नी सुगा देवी व पुत्र सिकंदर कुंवर शामिल हैं. वहीं दूसरे पक्ष से पप्पू सिंह, उनके पुत्र सूरज कुमार सिंह, भाई बबलू कुमार सिंह, पत्नी चंचल देवी व चांदनी सिंह सम्मलित हैं. सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने डीएमसीएच रेफर कर दिया. इस संंबंध में थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. फिलहाल किसी पक्ष से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन