Darbhanga News: लापता युवक के मामले में पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों ने निकाला मार्च

Updated at : 16 Feb 2025 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: लापता युवक के मामले में पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों ने निकाला मार्च

Darbhanga News:आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को विरोध मार्च निकाला.

विज्ञापन

Darbhanga News: सदर. सारामोहनपुर के मनीष यादव के लापता होने के 27 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को विरोध मार्च निकाला. मार्च में बड़ी संख्या में लोग मनीष के परिवार के साथ शामिल हुए. मार्च सारामोहनपुर गांव से निकल क्रांति चौक, गंगवारा, कटहलबाड़ी होते हुए इनकम टैक्स चौराहा पहुंचा. इस दौरान लोग जिला प्रशासन व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. लोगों का कहना था कि इतने दिन गुजरने के बावजूद पुलिस मनीष का पता नहीं लगा पायी है. पुलिस मामले में सुस्ती दिखा रही है. थाना में अपहरण का मामला भी दर्ज है, लेकिन अभीतक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आयी है. मार्च के दौरान मनीष के परिजनों का कहना था कि प्रशासन का रवैया अत्यंत लापरवाह है. पुलिस को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए. मार्च में भोलू यादव, शंकर यादव, इंदल यादव, विजय पासवान, शत्रुघ्न यादव, विकास पासवान, अंशु यादव, चंदन महतो, कौशल महतो, बलदेव राम आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन