Darbhanga News: बहेड़ा-झंझारपुर पथ पर मकरमपुर गांव में सड़क दुर्घटना में दो कांवरिया जख्मी

Darbhanga News:बहेड़ा-झंझारपुर पथ में मकरमपुर गांव में सड़क दुर्घटना में दो कांवरिया गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
Darbhanga News: बेनीपुर. बहेड़ा-झंझारपुर पथ में मकरमपुर गांव में सड़क दुर्घटना में दो कांवरिया गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए दोनों को बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया. जानकारी के अनुसार मनीगाछी थाना क्षेत्र के माऊंवेहट गांव निवासी सखीन्द्र राम अपनी पत्नी के साथ सिमरिया से जल भरकर पांव पैदल अपने गांव महाशिवरात्रि के अवसर पर गांव के बटेश्वर नाथ महादेव को जलाभिषेक के लिए जा रहे थे. इसी दौरान मकरमपुर गांव के समीप एक पिकअप ने ठोकर मार दिया, जिसमें पति-पत्नी दोनों घायल हो गये. जिसे स्थानीय लोगों ने अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच भेज दिया. पिकअप को घेरकर कर लोगों ने बहेड़ा पुलिस के हवाले कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




