Darbhanga news: जयघोष के साथ सिद्ध विद्यापीठ गलमा धाम में त्रिरात्रि यज्ञ संपन्न

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga news:पुनहद पंचायत स्थित सिद्ध विद्यापीठ गलमा धाम में पं. जीवेश्वर मिश्र के नेतृत्व में चल रहे तीन दिवसीय यज्ञ का समापन गुरुवार को हो गया.

विज्ञापन

Darbhanga news: घनश्यामपुर. पुनहद पंचायत स्थित सिद्ध विद्यापीठ गलमा धाम में पं. जीवेश्वर मिश्र के नेतृत्व में चल रहे तीन दिवसीय यज्ञ का समापन गुरुवार को हो गया. इस अनुष्ठान में तीन दिनों तक निरंतर अखंड संकीर्तन व हवन का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागी हुए. पं. मिश्र ने बताया कि त्रिरात्रि यज्ञ का उद्देश्य केवल कर्मकांड तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके माध्यम से समाज में सद्भाव, संस्कार, नैतिकता और राष्ट्र चेतना का संचार करना प्रमुख था. उन्होंने प्रवचन में सनातन संस्कृति के मूल्यों, परिवार और समाज में धर्म के महत्व तथा युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाने पर बल दिया. आयोजन में पं. दिनेश, दयाकांत झा, राणा, वीरेंद्र चौधरी, पं. कन्हैया झा, लालबाबू, देव कुमार सिंह, राम प्रसाद सिंह, कुलेंद्र नारायण सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह, तपेश्वर सिंह, नितेश मंडल, सहदेव यादव, पिंटू यादव, भिखारी यादव आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन