Darbhanga News : सभी लंबित आवेदनों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण सुनिश्चित करें निष्पादन

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

समाहरणालय में डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में बिरौल, घनश्यामपुर, कुशेश्वरस्थान, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, गौड़ाबौराम तथा किरतपुर अंचल के राजस्व कार्यों की समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

दरभंगा.

समाहरणालय में डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में बिरौल, घनश्यामपुर, कुशेश्वरस्थान, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, गौड़ाबौराम तथा किरतपुर अंचल के राजस्व कार्यों की समीक्षा की गयी. डीएम ने सभी सीओ एवं बीडीओ से लंबित आवेदनों के संबंध में बारी-बारी से फीडबैक लिया. निर्देश दिया कि सभी लंबित आवेदनों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें. सीओ से रिवर्ट/ वापस किए गए आवेदनों का सत्यापन करने को कहा. राजस्व कर्मचारी को रिवर्ट किए गए आवेदन वाले रैयतों से मिलकर आवेदन निष्पादन करने का निर्देश दिया. कहा कि अनावश्यक रूप से रैयतों का आवेदन रिवर्ट नहीं करें.

राजस्व कर्मचारी हर सप्ताह वसूलेंगे एक लाख रुपये का लगान

डीएम ने राजस्व वसूली की स्थिति पर विशेष ध्यान देने को कहा. बड़े बकायेदारों की पहचान कर उन्हें नोटिस निर्गत करने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. कहा कि राजस्व कर्मचारी प्रति सप्ताह एक लाख रुपये का लगान वसूली सुनिश्चित करें. इसे लेकर कैंप लगाने का निर्देश राजस्व कर्मचारियों को दिया. बैठक में दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि मापी, अभियान बसेरा, आधार सीडिंग एवं राजस्व वसूली आदि की विस्तृत समीक्षा की गई.

सभी लंबित आवेदनों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण सुनिश्चित करें निष्पादनडीएम ने समाज कल्याण विभाग की प्रमुख योजनाओं की समीक्षा के दौरान विशेष रूप से बैटरी चालित मोटर ट्राइसाइकिल योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना आदि को लेकर दिशा-निर्देश दिया. सभी सुपात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ अनिवार्य रूप से देने के लिये प्रखंड स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करने को कहा. इस संबंध में बीडीओ को भी निर्देशित किया गया. बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की भी समीक्षा की गयी. बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, डीसीएलआर सदर संजीत कुमार, संबंधित सीओ, बीडीओ, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, सीडीपीओ, राजस्व कर्मचारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन