Darbhanga News: बेटा ही निकला ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूट मामले का मास्टर माइंड

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:थाना क्षेत्र के हवाई अड्डे के समीप ननौरा निवासी रामदास साहू से हुई लूट मामले में बेटा ही शामिल था.

विज्ञापन

Darbhanga News: केवटी. थाना क्षेत्र के हवाई अड्डे के समीप ननौरा निवासी रामदास साहू से हुई लूट मामले में बेटा ही शामिल था. उसीने अन्य बदमाशों के साथ पूरे घटना क्रम को अंजाम दिया था. इसका खुलासा पुलिसिया छानबीन के दौरान हुआ. पुलिस ने इस मामले में पीड़ित के बेटे शिवमचंद्र भारती के साथ आधा दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. ज्ञातव्य हो कि रामदास साहु ननौरा चौक पर साइबर कैफे के साथ ग्राहक सेवा केन्द्र संचालित करते हैं. गत पांच मार्च को डिक्की में 2.42 लाख रुपये लेकर बाइक से जमा करने जा रहे थे. इसी दौरान दो बाइक पर सवार बदमाशों ने रास्ते में घेर लिया और घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में पीड़ित ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. नाटकीय अंदाज में इस घटना को अंजाम देने वालों 1में पीड़ित रामदास साहु का पुत्र ही शामिल निकला. बताया जाता है कि अपने पिता के रुपए लूटने के लिए दोस्तों को जानकारी देकर उसीने इस लूट कांड को अंजाम दिया था. पुलिस नेसाजिश रचने वाले पीड़ित के पुत्र शिवम चन्द्र भारती को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर पांच अन्य बदमाशों को भी दबोच लिया. घटना में प्रयुक्त एक बाइक भी बरामद की. इस संबंध में थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने साजिश रचने वाले शिवमचन्द्र भारती की निशानदेही पर रैयाम थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी ललन कुमार यादव, राजीव पासवान, कमतौल थाना क्षेत्र के गोपालपुर पिंडारूच निवासी दुर्गेश कुमार मिश्र, माधोपट्टी निवासी कन्हाई कुमार यादव व केवटी थाना क्षेत्र के बनबारी निवासी मो. साबिर को भी गिरफ्तार कर लिया. लूट कांड में शामिल छह गिरफ्तार आरोपितों को सीएचसी केवटी रनवे में गुरुवार को स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. हालांकि पुलिस लुटे रुपये बरामद करने में सफल नहीं हो सकी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन