Darbhanga: समाज को दिशा देने में महिलाओं की भूमिका कम नहीं

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

यह बात दरभंगा चित्रगुप्त सभा की महिला संभाग की ओर से आयोजित सामाजिक बदलाव में कायस्थ महिलाओं का योगदान विषयक संगोष्ठी में संभाग अध्यक्ष किरण कुमारी ने कही.

विज्ञापन

दरभंगा. समाज को दिशा देने में महिलाओं की भूमिका कम नहीं है. यह बात दरभंगा चित्रगुप्त सभा की महिला संभाग की ओर से आयोजित सामाजिक बदलाव में कायस्थ महिलाओं का योगदान विषयक संगोष्ठी में संभाग अध्यक्ष किरण कुमारी ने कही. उन्होंने कहा कि पुरुष जहां नीति निर्धारण और दिशा तय करने के लिये समाज के बीच बैठते हैं, वहीं महिलाएं अपने-अपने घर से ही समाज सुधार के विचार का रोपण आरंभ करती है. इसका प्रमाण कई स्थानों पर हमें तब मिला, जब महिलाओं ने ऐसा कर दिखाया, जो किसी ने कल्पना नहीं की थी. आज जल, थल और नभ तीनों जगह महिलाओं की भूमिका किसी से कम नहीं है. चाहे खेल का मैदान हो या घर-आंगन, हर जगह महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है. इससे समाज को नयी दिशा मिली है. परिचर्चा में सरोज कुमारी, रूबी देवी, नीलम दत्त, रत्ना श्रीवास्तव, अनु कुमारी, नंदनी कुमारी, रीना भूषण आदि शामिल रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन