Darbhanga News: भारी पड़ा व्यस्त सड़क पर गाड़ी चलाने के सीखने का शौक, गयी दो लोगों की जान

Updated at : 15 Feb 2025 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: भारी पड़ा व्यस्त सड़क पर गाड़ी चलाने के सीखने का शौक, गयी दो लोगों की जान

Darbhanga News:भठियारीसराय में एक दवा व्यवसायी का व्यस्त सड़क पर गाड़ी चलाना सीखने का शौक तीन परिवारों पर भारी पड़ गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. भठियारीसराय में एक दवा व्यवसायी का व्यस्त सड़क पर गाड़ी चलाना सीखने का शौक तीन परिवारों पर भारी पड़ गया. गाड़ी की ठाेकर से जहां एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं घटना की जानकारी मिलते ही वाहन मालिक के भाई की जान निकल गयी. घटना में घायल महिला जीवन- मौत से जूझ रही है. तीनों परिवार में गम का माहौल है. बताया जाता है कि वाहन मालिक को एक अन्य व्यक्ति बगल में बैठकर गाड़ी चलाना सिखा रहा था. स्थानीय लोगों ने उसे पूरे घटनाक्रम से बाहर कर दिया है. वैसे उसकी पत्नी इतना भयभीत हो गयी कि उसे पानी चढ़ाया जा रहा है. बताया जाता है कि 50 वर्षीय अमरनाथ भंडारी ने दवा का व्यवसाय बढ़ाने के उद्देश्य से नयी स्कॉर्पियो गाड़ी खरीदी थी. गाड़ी सीखने के क्रम में यह दुखद घटना घटी. उसी मोहल्ले के छीतन सहनी की जान गाड़ी की ठोकर से तो उनके अपने बड़े भाई 75 वर्षीय प्रेम भंडारी का मौत सदमें में हार्ट अटैक से हो गयी. चर्चा है कि अमरनाथ भंडारी के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं है. अमरनाथ भंडारी दवा का थोक व्यवसाय शुरू किया था. दवा व्यवसाय को बढ़ाने के लिए स्कॉर्पियो गाड़ी ली थी. इससे पहले वह सुधा का काउंटर चलाता था.

सड़क किनारे बात कर रहे थे छीतन सहनी एवं राधा देवी

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस समय यह घटना घटी, उस समय छीतन सहनी एवं राधा देवी सड़क किनारे टेलीफोन खंभे के पास बातचीत कर रहे थे. उसी क्रम में एक ऑटो से बचने के क्रम में स्कॉर्पियो बेलगाम होकर दोनों को ठोकर मारते हुए टेलीफोन के खंभे से टकराकर रुक गया. स्व. विनय कुमार साह की पत्नी 55 वर्षीय राधा देवी की हालत नाजुक बनी हुई है.

छीतन सहनी की पत्नी का था आज तिराती

मृतक छीतन सहनी की पत्नी का दो दिन पहले निधन हो गया था. आज उनके यहां तिराती का कर्म होना था. वे तिराती कर्म को लेकर राधा देवी से बात कर रहे थे. इससे पहले छीतन भठियारी सराय चौराहा से चाय पीकर लौटे थे. छीतन सहनी के चार बेटा एवं दो बेटी है. सभी विवाहित हैं. गंभीर रूप से घायल राधा देवी के पति का देहांत कुछ महीने पूर्व हो गया था. राधा देवी के तीन पुत्र हैं.

इस तरह हुई घटना

स्थानीय लोगों का कहना है कि अमरनाथ भंडारी के साथ एक ड्राइवर भी था. वह भी इसी मोहल्ले का रहने वाला बताया जाता है. चालक ने लोगों को बताया कि गाड़ी अनियंत्रित होते ही वह हैंडब्रेक लगाया, लेकिन अमरनाथ ने एक्सीलेटर को इतना जोर से दबा दिया कि गाड़ी नहीं रुक पायी. ड्राइवर की पत्नी को पानी चढ़ रहा है. स्थानीय लोगों का गुस्सा ड्राइवर के प्रति भी देखा गया. एक समय तो ड्राइवर के घर में आग लगाने तक का माहौल बन गया था. एक पूर्व विप सदस्य ने लोगों को किसी तरह शांत कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन