Darbhanga News: जनप्रतिनिधि सदस्य तथा विवि प्रतिनिधि को बदले जाने तक जारी रहेगा आंदोलन

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 20 Sep 2025 10:17 PM

विज्ञापन

Darbhanga News: एलसीएस काॅलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ की ओर से लनामिवि मुख्यालय पर दूसरे दिन शनिवार को भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. एलसीएस काॅलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ की ओर से लनामिवि मुख्यालय पर दूसरे दिन शनिवार को भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा. मौके पर हुई सभा की अध्यक्षता राकेश रौशन ने की. वक्ताओं ने कहा कि जब तक कालेज के शासी निकाय का नामित जनप्रतिनिधि सदस्य तथा विवि प्रतिनिधि नहीं बदला जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा. कहा कि आंदोलन का दूसरा दिन बीतने को है, लेकिन विवि की ओर से वार्ता की पहल नहीं की जा रही है. ऐसी स्थिति में शिक्षाकर्मियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

आंदोलनकारियों को मिल रही धमकी

कहा कि आंदोलन में आने वाले शिक्षाकर्मियों को स्थानीय लोगों से धमकी दिलायी जा रही है. वक्ताओं ने कहा कि धमकी देने वालों के खिलाफ सुरक्षा के मद्देनजर कानूनी कार्रवाई के लिये शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ की ओर से थाना को लिखा जाएगा. विचार रखने वालों में संघ के सचिव राम बाबू राय, शत्रुघ्न प्रसाद यादव, राम पवित्र राय, आदर्श कुमार, कमलेश कुमार यादव, महेंद्र नारायण सिंह, ईश्वर चन्द्र यादव, अजय कुमार, महामाया प्रसाद यादव, नौशाद अख्तर, मदन कुमार यादव, सिया शरण यादव, रामाशीष यादव, पवन कुमार भगत, धर्मदेव प्रसाद, देव नारायण यादव, दिनेश कुमार, सुनील मिश्रा, डॉ राम चन्द्र यादव, सुबोध कुमार यादव, अरुण कुमार यादव, ब्रज किशोर यादव, उपेंद्र नारायण शर्मा, विजय कुमार यादव, गणेश यादव, संजय सुमन आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन