11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से मानसिक रुप से कमजोर किशोर की मौत

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

मझिगाम गांव में 11 हजारवोल्ट बिजली की चपेट में आने से सोमवार को एक किशोर की मौत हो गयी.

विज्ञापन

कुशेश्वरस्थान. मझिगाम गांव में 11 हजारवोल्ट बिजली की चपेट में आने से सोमवार को एक किशोर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान ब्रह्मपुर निवासी लालो चौपाल का 12 वर्षीय पुत्र नीतीश चौपाल के रूप में की गयी. नीतीश मानसिक रूप से कमजोर था. घटना की सूचना लोगों ने परिजन व पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. बताया जाता है कि नीतीश एसएच-56 सड़क किनारे मझिगाम गांव में एक बंद मकान के छत पर सीढ़ी के सहारे चढ़ गया. इसी दौरान छत के उपर से गुजरने वाले 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आ जाने के कारण तेज झटके के साथ वह छत के नीचे गिर गया. इस दौरान उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. सूचना पर पहुंचे परिजन व उसकी माता मनिया देवी का हाल रो-रोकर बुरा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन