Darbhanga News: अखिल भारतीय अंतर जिला सब जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता में टीम की बेहतर शुरुआत

Updated at : 18 Feb 2025 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: अखिल भारतीय अंतर जिला सब जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता में टीम की बेहतर शुरुआत

Darbhanga News:द्वितीय अखिल भारतीय अंतर जिला सब जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता में दरभंगा के खिलाड़ियों ने अपने प्रारंभिक दोनों मैच जीत लिये.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में तेलंगाना हैदराबाद में आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय अंतर जिला सब जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता में दरभंगा के खिलाड़ियों ने अपने प्रारंभिक दोनों मैच जीत लिये. कोच मुकेश कुमार एवं दल प्रबंधक रोशन कुमार के कुशल नेतृत्व में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. जिला हैंडबॉल संघ के सचिव रविंद्र कुमार सिंह ने बताया की 17 फरवरी से 20 फरवरी तक आयोजित प्रतियोगिता में पूरे देश भर से भाग ले रही टीम को 16 ग्रुप में रखा गया है. अपने पहले मैच में दरभंगा ने तेलंगाना यादरी को 11 -2 से पराजित किया, वहीं कोपल को 2-0 से पराजित कर मैच में अच्छी शुरुआत की है. खिलाड़ियों प्रदर्शन पर बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा, सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर, जिला हैंडबॉल संघ के संरक्षक संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष नवलेश चौधरी, जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार चौधरी, केशव चौधरी, आशीष कुमार, जिला खेल संघ के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह एवं जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने खुशी जताई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन