Darbhanga News: चोरी की घटनाओं पर लगाएं, अंकुश, शराब तस्करों के खिलाफ करें कठोर कार्रवाई

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News: सभी थानाध्यक्ष, अपराधकर्मियों का नाम, पता व उसके अपराधों का विवरण गुंडा पंजी में अद्यतन रखें.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. स्मार्ट पुलिसिंग से ही आप बेहतर परिणाम दे सकते हैं. सभी थानाध्यक्ष, अपराधकर्मियों का नाम, पता व उसके अपराधों का विवरण गुंडा पंजी में अद्यतन रखें. इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बुधवार को क्राइम मीटिंग के दौरान ये बातें एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को कही. उन्होंने थानावार पूर्व से लंबित कांड, अक्तूबर माह में प्रतिवेदित कांड व अक्तूबर माह के निष्पादित कांडों की समीक्षा की. टारगेट पूरा करने वाले पुलिस अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए आवश्यक निर्देश दिए. मीटिंग में मुख्य रूप से अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थानाध्यक्ष, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक के अलावा सभी थानाध्यक्ष व सभी शाखा के प्रभारी मौजूद थे.

डायल 112 पर मिली शिकायतों का करें ससमय निबटारा

एसएसपी ने डायल 112 पर प्राप्त शिकायतों का ससमय निबटारा करने का निर्देश दिया. साथ ही ई-साक्ष्य एप पर सभी महत्वपूर्ण मामलों से संबंधित वीडियो को नियमानुसार अपलोड करने को कहा. शराब बंदी नियम का उल्लंघन करने वाले तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने व लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अलावा सघन गश्ती एवं अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया.

फरियादियों के साथ करें बेहतर व्यवहार

एसएसपी ने थाना में आने वाले फरियादियों व आवेदकों के साथ बेहतर व्यवहार करने का निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिया. कहा कि शालीनता के साथ उनकी समस्याओं को सुनें एवं त्वरित जांच के उपरांत विधि-सम्मत आवश्यक कार्रवाई करें. न्यायालय से प्राप्त परिवाद पत्र पर त्वरित प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया. पुलिस कप्तान ने थानाध्यक्षों को प्रत्येक दिन थाना में प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी के साथ सुबह में मीटिंग कर टास्किंग करने काे कहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन