Darbhanga News: अगलगी से बचाव का रखें ध्यान, ऊंचा बनाएं पूजा पंडाल

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: अगलगी से बचाव का रखें ध्यान, ऊंचा बनाएं पूजा पंडाल

Darbhanga News:शारदीय नवरात्र पर पूजा पंडालों में सोमवार से अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी सत्यनारायण सिंह ने दुर्गा पूजा समितियों को जागरूक करना शुरू किया.

विज्ञापन

Darbhanga News: अलीनगर. शारदीय नवरात्र पर पूजा पंडालों में सोमवार से अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी सत्यनारायण सिंह ने दुर्गा पूजा समितियों को जागरूक करना शुरू किया. इस क्रम में उन्होंने अंदौली गांव स्थित पूजा पंडाल में 15 बिंदुओं पर अगलगी से बचाव व सुरक्षा पर आधारित हैंडबिल का वितरण किया. कहा कि पंडालों की ऊंचाई अधिक होनी चाहिए. बिजली पोल व तार जहां से गुजरी है, उसके नीचे पंडाल नहीं बनाना चाहिए. पंडाल में प्रयोग होने वाले कपड़े व रस्सी सिंथेटिक नहीं होनी चाहिए. अलग से इमरजेंसी लाइट की व्यवस्था भी प्रत्येक पंडाल में होनी चाहिए. सावधानी और सतर्कता पर विशेष ध्यान जरूरी है. मौके पर अग्निक मंटू कुमार, चालक राजू कुमार, अग्निक राहुल कुमार, गुफरान आलम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन