Darbhanga News : बच्चों के विवाद में रोड़ेबाजी, कई घायल
Updated at : 14 Feb 2025 10:27 PM (IST)
विज्ञापन

तारालाही गांव के पेशकार गाछी के समीप एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच शुक्रवार की शाम भिड़ंत हो गई.
विज्ञापन
बहादुरपुर.
तारालाही गांव के पेशकार गाछी के समीप एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच शुक्रवार की शाम भिड़ंत हो गई. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच रोड़ेबाजी होने लगी. कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. रोड़ेबाजी देख लोग इधर-उधर भागने लगे. रोड़ेबाजी के कारण कुछ देर के लहेरियासराय-समस्तीपुर मुख्य सड़क पर जाम की स्थिति बन गयी. लोगों ने इसकी सूचना थाना की पुलिस एवं 112 पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना की पुलिस एवं 112 की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले को शांत करायी. घटना में दोनों पक्षों के आधे दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप जख्मी हो गये. सभी जख्मी हो इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. एक पक्ष के सुलेमान के पुत्र तथा दूसरे पक्ष से मो. नाजिम एवं उसकी पत्नी, सरोज के गंभीर रूप से जख्मी होने की बात कही जा रही है. बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम तारालाही गांव के पेशकार गाछी के समीप बच्चों के बीच विवाद खड़ा हो गया. बच्चों ने इसकी सूचना अपने-अपने परिजन को दी. जानकारी मिलते ही दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गये. बात बढ़ कर रोड़ेबाजी पर पहुंच गयी. कुछ देर के लिए मुख्य सड़क रणक्षेत्र में तब्दील हो गया.प्रशिक्षु आईपीएस सह थानाध्यक्ष कोमल मीणा ने बताया कि विवाद करने वाले पड़ोसी हैं. शुरुआती दौर में दोनों पड़ोसियों के बच्चों के बीच विवाद हुआ. इसी को लेकर दोनों के परिवार वाले आपस में मारपीट करने लगे. घायलों का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है. आवेदन प्राप्त होने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




