स्टेट टॉप टेन में पांच छात्र मधुबनी के शामिल

इस साल मैट्रिक की परीक्षा में जिला के छात्रों ने परचम लहरा दिया है. स्टेट टॉप टेन की सूची में यहां के पांच छात्र शामिल हैं.
मधुबनी. इस साल मैट्रिक की परीक्षा में जिला के छात्रों ने परचम लहरा दिया है. स्टेट टॉप टेन की सूची में यहां के पांच छात्र शामिल हैं. जिसमें न्यू अपग्रेड हाई स्कूल सिधप परसाही लदनियां के दो छात्र सुमन कुमार पूर्वे व नीरज कुमार शामिल हैं. सुमन कुमार पूर्वे 486 अंक प्राप्त कर राज्य भर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है, जबकि नीरज कुमार ने 480 अंक हासिल कर नौवां स्थान प्राप्त किया है, जबकि अनूप हाई स्कूल भटसीमर स्कूल के सत्यम कुमार चौरसिया को 481 अंक मिला है. सत्यम को राज्य में आठवां रैंक मिला है. वहीं, 10वें रैंक पर जिले के दो छात्र शामिल हैं. जिसमें हाई स्कूल जयनगर के शिव कुमार प्रसाद व हाई स्कूल खुटौना के नीतीश कुमार को 479 अंक मिला है. एक साथ पांच छात्रों का नाम टॉप टेन में शामिल होने से पूरा जिला गौरवान्वित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




