Darbhanga News: विद्यालय स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 25 से

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:प्रतिभा खेल पहचान योजना मशाल 2024 विद्यालय स्तरीय खेल प्रतियोगिता 25 से 27 अप्रैल तक होगी.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. प्रतिभा खेल पहचान योजना मशाल 2024 विद्यालय स्तरीय खेल प्रतियोगिता 25 से 27 अप्रैल तक होगी. प्रतियोगिता अंडर 14 एवं अंडर 16 बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित की जायेगी. अंडर 14 में चार प्रतिस्पर्धा होगी. एथलीट कैटेगरी में क्रिकेट बॉल थ्रो, लंबी कूद, 60 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़ शामिल है. सभी प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग से विद्यालय स्तर पर एक-एक का चयन किया जाएगा. जबकि साइकिलिंग बालक वर्ग में 05 किलोमीटर एवं बालिका वर्ग में 03 किलोमीटर का होगा. दोनों वर्ग में एक-एक प्रतिभागी विद्यालय स्तर पर चयनित किए जाएंगे. तीसरा इवेंट कबड्डी होगा, जिसमें बालक एवं बालिका में सात प्लस विजेता प्रतिभागी का चयन किया जाएगा. फुटबॉल (बालक) में 05 प्लस खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा. खिलाड़ियों के आयु की गणना 31 दिसंबर 2024 के आधार पर होगी. विद्यालय स्तर पर चयनित प्रतिभागी संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे.

अंडर 16 में पांच प्रतिस्पर्धा होंगे शामिल

अंडर 16 प्रतिस्पर्धा में पांच खेल शामिल होंगे. एथलेटिक्स के चार इवेंट में क्रिकेट बॉल थ्रो, लंबी कूद, 100 मीटर दौड़ एवं 800 मीटर दौड़ शामिल है. प्रत्येक इवेंट से बालक एवं बालिका वर्ग में एक-एक खिलाड़ी का चयन किया जाएगा. अंडर 14 की तरह साइकिलिंग एवं कबड्डी में दोनों वर्ग से विजेता खिलाड़ी चयनित होंगे. फुटबॉल एवं वॉलीबॉल केवल बालक वर्ग का होगा. फुटबॉल में 05 प्लस एवं वॉलीबॉल में 06 प्लस खिलाड़ी का चयन किया जाएगा. प्रारंभिक एवं शिक्षा अभियान के डीपीओ मो. जमाल मुस्तफा ने विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

भाषा विषय की रिवीजन परीक्षा 23 तक

विद्यालय स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता को लेकर सरकारी स्कूलों में दूसरी से आठवीं कक्षा के भाषा विषय की रीडिंग रिवीजन परीक्षा को 23 अप्रैल तक संपन्न कर लेना है. एससीइआरटी के निदेशक सज्जन आर ने पूर्व घोषित कार्यक्रम में संशोधन किया है. पहले भाषा विषय की रीडिंग रिवीजन परीक्षा स्कूलों में 21 से 26 अप्रैल तक होनी थी. स्कूलों में विद्यालय स्तरीय खेल का आयोजन 25 अप्रैल से होने के कारण इसे 23 अप्रैल तक संपन्न करने के निर्देश जारी किए हैं. हालांकि रिवीजन की लिखित परीक्षा 28 से 30 अप्रैल तक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन