Darbhanga News: जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 13 से 16 सितंबर तक

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 02 Sep 2025 10:57 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 13 से 16 सितंबर तक होगी. विद्यालय स्तर से चयनित खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा में शामिल हो सकेंगे.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 13 से 16 सितंबर तक होगी. विद्यालय स्तर से चयनित खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा में शामिल हो सकेंगे. प्रतिस्पर्धा अंडर 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका के बीच होगी. आयु की गणना 31 दिसंबर 2025 के आधार पर की जायेगी. खिलाड़ियों की सूची खेल एवं विद्यालयवार योग्यता प्रमाण पत्र को भरकर वांछित कागजात यथा पिछले वर्ष का अंक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित कागजात की छाया प्रति जमा करनी है. योग्यता प्रमाण पत्र के साथ विद्यालय का फॉरवार्डिंग लेटर लगाकर 11 सितंबर तक निबंधन स्वीकार किया जाएगा. इस आशय का पत्र जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने जारी किया है. कहा है कि विशेष जानकारी के लिए राकेश कुमार सिंह से मोबाइल नंबर 9308883361 पर संपर्क किया जा सकता है.

खिलाड़ी अपनी कक्षा एवं आयु वर्ग के अनुसार एक स्पर्धा में ले सकेंगे भाग

जिला खेल पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि मध्य, उच्च एवं उच्च माध्यमिक तथा सीबीएसइ एवं आइसीसीएसइ बोर्ड (नवोदय एवं केंद्रीय विद्यालय को छोड़कर) के नियमित छात्र-छात्राएं इसमें भाग ले सकेंगे. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से इंटर की मान्यता वाले विद्यालय- महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं भी इसमें शामिल हो सकते हैं. खिलाड़ी एक कैलेंडर वर्ष में अपनी कक्षा एवं आयु के अनुसार एक ही आयु वर्ग में एक खेल विद्या में भाग ले सकेंगे. खिलाड़ियों को खेल पोशाक एवं खेल किट्स के साथ भाग लेना है.

इन खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग ले सकेंगे खिलाड़ी

वुशू, कुश्ती, ताइक्वांडो, शतरंज, भारोत्तोलन, योग, कराटे, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबॉल, खो खो, हैंडबॉल, फुटबॉल, रग्बी, क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन