Darbhanga News: एक घंटा लेट से दिल्ली के लिए उड़ा स्पाइसजेट का विमान

Updated at : 02 Aug 2025 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: एक घंटा लेट से दिल्ली के लिए उड़ा स्पाइसजेट का विमान

Darbhanga News:दरभंगा हवाई अड्डा से विमानों की लेट लतीफी अब आम बात हो गयी है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. दरभंगा हवाई अड्डा से विमानों की लेट लतीफी अब आम बात हो गयी है. शनिवार को भी स्पाइसजेट की दिल्ली जाने वाली उड़ान एसजी 477 नियत समय सुबह 11.40 बजे के स्थान पर दोपहर 01.03 बजे रवाना हुई. इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. यात्रियों ने हवाई अड्डा प्रबंधन और एयरलाइन कंपनी पर समय सारणी का पालन नहीं करने का आरोप लगाया. कुछ यात्रियों ने कहा कि वे समय पर एयरपोर्ट पहुंचे थे, लेकिन उड़ान में देरी की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई. इससे वरिष्ठ नागरिक, बच्चे और व्यावसायिक मसले काे लेकर यात्रा करने वालों को काफी कठिनाई हुई. दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानों की लगातार हो रही लेटलतीफी से लोग आजिज आ चुके हैं. खासकर स्पाइसजेट के विमान सर्विस को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है.

चार महानगरों के लिए 14 विमानों की हुई आवाजाही

शनिवार को दरभंगा से चार महानगरों के लिए कुल 14 विमानों की आवाजाही हुई. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता व हैदराबाद इसमें शामिल है. बेंगलुरु के लिए विमान सेवा ठप रहने से यात्रियों को पटना से यात्रा करनी पड़ रही है. शुक्रवार को दरभंगा से 14 विमानों में 2129 लोगों ने यात्रा की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन