महिला को डायन बताकर गाली-गलौज का आरोप, परिवार ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा जिले के मुरैठा गांव में एक महिला को डायन बताकर कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के मुरैठा गांव में एक व्यक्ति ने गांव के ही तीन लोगों पर अपनी पत्नी को डायन बताकर गाली-गलौज करने और मारपीट की धमकी देने का आरोप लगाया है. मामले को लेकर पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है.

विज्ञापन

फिलहाल पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

21 जुलाई की घटना का लगाया आरोप

आवेदन के अनुसार, 21 जुलाई की सुबह गांव के भरत साह, उनकी पत्नी केवला देवी और पुत्र निलेश साह ने पीड़ित की पत्नी पर डायन होने का आरोप लगाया.

पीड़ित का कहना है कि विरोध करने पर तीनों ने गाली-गलौज की और मारपीट करने के साथ गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी.

परिवार में दहशत का माहौल

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद से पूरा परिवार भय और तनाव के माहौल में रह रहा है.

पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

पुलिस ने क्या कहा?

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है.

उन्होंने कहा कि शिकायत की जांच की जा रही है. जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन