Darbhanga News: दिल्ली रूट पर देरी से उड़े स्पाइसजेट व अकासा के विमान

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:दरभंगा-दिल्ली रूट पर स्पाइसजेट व अकासा के विमान देरी से रवाना हुए.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. दरभंगा-दिल्ली रूट पर स्पाइसजेट व अकासा के विमान देरी से रवाना हुए. इस कारण यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा. खासकर टर्मिनल पर लोगों की भीड़ बढ़ जाने से समस्या और बढ़ गयी. जानकारी के अनुसार रविवार को अकासा का विमान क्यूपी 1406 एक घंटा देरी से सुबह 11.30 बजे के स्थान पर दोपहर 12.25 बजे दरभंगा से रवाना हुआ. इसी रूट पर स्पाइसजेट की फ्लाइट दो घंटे बाद दोपहर 12.50 के बजाय करीब तीन बजे टेक ऑफ किया. अन्य रूट पर विमानों का परिचालन समय से होने की जानकारी है.

दरभंगा से 14 जहाजों का हुआ आवागमन

रविवार को दरभंगा से कुल 14 विमानों की आवाजाही हुई. इसमें दिल्ली रूट पर सबसे अधिक आधा दर्जन जहाज उड़े. मुंबई रूट पर चार प्लेन की सर्विस दी गयी. कोलकाता व हैदराबाद रूट पर दो-दो यानी चार फ्लाइट का परिचालन हुआ. 14 विमानों से 2276 यात्रियों ने सफर किया. जानकारी के अनुसार प्रति विमान में औसतन 160 लोगों ने यात्रा की. एक फ्लाइट में करीब 180 सीट होते हैं. इस लिहाज से यात्रियों की बुकिंग प्रतिशत करीब 88 रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन