Darbhanga News : बजट पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लेने आयेंगे प्रवक्ता जफर इस्लाम
Updated at : 14 Feb 2025 10:43 PM (IST)
विज्ञापन

परिसदन में भाजपा उत्तरी जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी मन्ना की अध्यक्षता में पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई
विज्ञापन
दरभंगा.
परिसदन में भाजपा उत्तरी जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी मन्ना की अध्यक्षता में पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें आगामी 19 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम के यहां आयोजित बजट पर चर्चा कार्यक्रम की सफलता को लेकर चर्चा की गयी. जफर इस्लाम बजट पर संगोष्ठी में भाग लेंगे.सौम्यता व सादगी की प्रतिमूर्ति थी सुषमा स्वराज- आदित्य
कार्यकर्ताओं ने जयंती पर पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एवं पुलवामा हमले की बरसी पर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की. जिला अध्यक्ष मन्ना ने कहा कि सुषमा जी ने राजनीतिक जीवन में दायित्वों का निर्वहन कुशलतापूर्वक किया. विपरीत परिस्थितियों में भी सौम्यता व सादगी की प्रतिमूर्ति रही. देशहित के विषयों पर स्पष्टवादिता के लिए वह जानी जाती थी. कहा कि साल 2019 में आज के ही दिन पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त जवानों की शहादत को देश नहीं भूल सकता. कहा कि आतंकवाद समूची मानव जाति का सबसे बड़ा दुश्मन है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत सरकार आतंकवादियों के खिलाफ ””””जीरो टॉलरेंस”””” की नीति पर है. कार्यक्रम में अभयानंद झा, अंकुर गुप्ता, सुजीत मलिक, ज्योति कृष्ण झा लवली, संजीव गुप्ता, राजेश रंजन, अविनाश कुमार साह, अनामिका सिंह, नरेश राम, मुकुंद चौधरी, प्रेम कुमार मिश्रा रिंकू, संतोष पोद्दार, रमेश प्रसाद, बबलु सिंह, संतोष सिंह, मनीष कुमार झा, कन्हैया पासवान, रवि प्रकाश झा, गुलशन कुमार, पिन्टु भंडारी आदि शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




