ePaper

मतदाता सूची पुनरीक्षण के साथ करें बूथों के युक्तीकरण का कार्य: बीडीओ

Updated at : 22 Aug 2024 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
मतदाता सूची पुनरीक्षण के साथ करें बूथों के युक्तीकरण का कार्य: बीडीओ

प्रमुख सभा भवन में गुरुवार को बीडीओ ललन कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक हुई.

विज्ञापन

कुशेश्वरस्थान. प्रमुख सभा भवन में गुरुवार को बीडीओ ललन कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक हुई. इसमें अहर्ता तिथि एक जनवरी 2025 के आधार पर निर्वाचन सूची विशेष पुनरीक्षण तथा मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के संबंध में बीएलओ को विशेष प्रशिक्षण दिया गया. बीडीओ ने बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं वं मतदान केंद्रों का सत्यापन करने का निर्देश दिया. कहा कि जो मतदाता घर से लंबे समय से दूर हैं या फिर उनकी मौत हो गयी अथवा शादी के बाद ससुराल चले गये हैं, ऐसे व्यक्ति का नाम सूची से हटाया जायेगा. वहीं मतदान केंद्रों का भी भौतिक सत्यापन करते हुए 14-15 सौ तक मतदाताओं की संख्या रहने पर एक नया बूथ बनाये जाने के लिए स्वीकृति पत्र देने को कहा. कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के क्रम में बूथों के युक्तीकरण का कार्य साथ-साथ बीएलओ को करना है, ताकि समय पर मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्य समाप्त हो सके. पुनरीक्षण कार्य में शिथिलता बरतने पर संबंधित बीएलओ को चिन्हित कर कार्रवाई किये जाने की चेतावनी भी दी. मौके पर बीएलओ प्रभारी संतोष कुमार सिंह, जयचन्द्र झा सहित दर्जनों बीएलओ मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन