ePaper

Darbhanga News: पांच किलो गांजा के साथ बाइक सवार तस्कर को सोनकी पुलिस ने दबोचा

Updated at : 23 Nov 2025 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: पांच किलो गांजा के साथ बाइक सवार तस्कर को सोनकी पुलिस ने दबोचा

Darbhanga News:सोनकी पुलिस ने गुप्त सूचना पर शनिवार की देर शाम गांजा तस्करी के मामले का पर्दाफाश कर दिया.

विज्ञापन

Darbhanga News: सदर. सोनकी पुलिस ने गुप्त सूचना पर शनिवार की देर शाम गांजा तस्करी के मामले का पर्दाफाश कर दिया. जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति इलाके से गुजरने वाला है. सूचना मिलते ही सीओ के नेतृत्व में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका. तलाशी लेने पर बाइक सवार की पहचान मनीगाछी थानान्तर्गत पैठान कबई निवासी मो. शरीफ हुसैन के पुत्र मो. हुसैन के पास से पांच किलो दो सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने गांजा व बाइक समेत तस्कर को कब्जे में ले लिया. पुलिस जांच कर रही है कि तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं. सोनकी थानाध्यक्ष ने बताया कि मादक पदार्थों के खिलाफ जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है. गुप्त सूचना पर पुलिस सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है, ताकि क्षेत्र में नशा कारोबार पर पूर्ण रूप से रोक लगायी जा सके. उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर धराये तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन