Darbhanga: अंतिम दिन बेनीपुर से छह व अलीनगर से आठ अभ्यर्थियों ने भरा नामजदगी का पर्चा

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो गयी.

विज्ञापन

बेनीपुर. विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो गयी. अंतिम दिन 80 बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र से 14 उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ मनीष कुमार झा ने बताया कि शुक्रवार को अंतिम दिन छह प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है. इनमें प्रमोद पासवान, शंकर मल्लिक, प्रमोद साहु, अमरजी मिश्र, महेंद्र नारायण महतो समेत कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में मिथिलेश कुमार चौधरी शामिल हैं. इससे पूर्व आठ उम्मीदवार नामांकन पर्चा दाखिल कर चुके हैं. इनमें एनडीए गठबंधन से जदयू उम्मीदवार के रुप में विनय कुमार चौधरी, स्वतंत्र प्रत्याशी के रुप में चुनचुन झा,अवधेश कुमार झा, प्रमिला झा, विद्यानंद राम, मो. इम्तियाज, सियालखन यादव व जन सुराज से अमरेश कुमार अमर शामिल हैं. दूसरी ओर 81अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से आठ प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है. वहीं छह उम्मीदवार अभी भी लाइन में लगे हुए हैं. इस क्षेत्र निर्वाची पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि अलीनगर विस क्षेत्र से अभीतक एनडीए प्रत्याशी के रूप में भाजपा से मैथिली ठाकुर, राजद से विनोद कुमार मिश्र, जन सुराज से विप्लव कुमार चौधरी के साथ संजय झा, सितांबर शर्मा, नवीजान अंसारी, नूरुद्दीन अंसारी, राजीपाल झा, गणेश चौधरी तथा मो. कादिर ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है. समाचार प्रेषण तक निर्वाची पदाधिकारी के अनुसार चार अन्य प्रत्याशी लाइन में थे. नामांकन भरने की अंतिम तिथि होने को लेकर अनुमंडल परिसर में काफी गहमागहमी का माहौल कायम रहा. प्रशासन द्वारा सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी थी. तीन स्तर पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में सुरक्षा बल तैनात थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन