Singhwara: शराब के नशे में दरवाजे पर पहुंचा युवक, गाली-गलौज के बाद वृद्ध पर आरी से हमला

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हरिपुर गांव में 15 अगस्त की शाम शराब के नशे में धुत एक युवक ने गाली-गलौज का विरोध करने पर वृद्ध पर लोहे की आरी से हमला कर दिया. पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

Singhwara: हरिपुर गांव में 15 अगस्त की शाम एक वृद्ध पर लोहे की आरी से हमला कर जख्मी करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जख्मी वृद्ध का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहवाड़ा में उपचार कराया गया. पुलिस के अनुसार, आरोपी को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन

गाली-गलौज का विरोध करने पर आरी से हमला

हरपुर निवासी प्रभुनंदन तिवारी के पुत्र नवल किशोर तिवारी ने सिमरी थाने में आवेदन दिया है. आवेदन के अनुसार, 15 अगस्त की शाम हरपुर निवासी सुधीर तिवारी का पुत्र राकेश तिवारी शराब के नशे में उनके दरवाजे पर आया और गाली-गलौज करने लगा.

नवल किशोर तिवारी ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि राकेश तिवारी ने लोहे की आरी से उन पर हमला कर दिया. बचाव करने के दौरान उनके हाथ में गंभीर चोट लगी.

हंगामा सुनकर जुटे ग्रामीण, डायल-112 को दी सूचना

हमले और हंगामे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये. ग्रामीणों को आता देख आरोपी वहां से भागने लगा. इसी बीच ग्रामीणों ने डायल-112 को घटना की सूचना दी.

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राकेश तिवारी को पकड़ लिया.

नशे की हालत में गिरफ्तार, जेल भेजा गया

जख्मी नवल किशोर तिवारी का प्रशासन की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहवाड़ा में उपचार कराया गया.

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि राकेश तिवारी को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया था. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें

मोहिउद्दीननगर में सुबह दुकान खोलते ही करंट की चपेट में आया चाय दुकानदार, 28 वर्षीय युवक की मौत


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन